• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए जाएं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यूपी में 15 जून से घर-घर पर बच्चों की मेडिकल किट पहुंचाने का अभियान शुरू हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड मैनेजमेंट के लिए गठित टीम-9 को निर्देश दिया कि इस अभियान की सारी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बारिश का मौसम आ रहा है। इस मौसम में इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा होता है। ऐसे माहौल में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

सीएम योगी ने कहा, बरसात का मौसम शुरू हो गया है। यह समय इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार का है। गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मण्डल के साथ-साथ नेपाल से लगे जिलों में खास सावधानी की जरूरत है। बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी इंतज़ाम किए जाएं। 15 जून से बच्चों के लिए उपयोगी दवाइयों की किट घर-घर भेजे जाने का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। इस संबंध में सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला, ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

सीएम ने बताया कि अभी औसतन 4 लाख लोगों को हर दिन वैक्सीनेट किया जा रहा है। इस क्षमता को अगले महीने तक 10 से 12 लाख प्रतिदिन तक बढ़ाये जाने की दिशा में काम किया जाने की जरूरत है। टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर की जरूरत होगी, इसलिए वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण समय से पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 4 लाख 61 हजार 412 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। प्रदेश में अब तक 2.25 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इसमें 1.87 करोड़ लोगों ने पहली डोज ली है, जबकि 37 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं।

इस जिले के 106 वर्षीय मंगल प्रसाद होंगे टीकाकरण अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

सीएम योगी के मुताबिक, यूपी में कोरोना महामारी का असर कम हुआ है। आज कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9806 रह गई है, जो कि 31 मार्च के पूर्व की स्थिति के समान है। पॉजिटिविटी रेट मात्र 0.2% है, जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.1% हो गया है। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 524 नए केस आए हैं। इसी दौरान 1,757 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 16.70 लाख लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

पंचायत उप चुनाव : मतदान के दौरान बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Next Post

झगड़े की कॉल पर गए सिपाही के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
Constable assaulted

झगड़े की कॉल पर गए सिपाही के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया हमला, बोले- स्मार्ट सिटी में नहीं हुआ काम

25/04/2023
राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना

राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना, एससीओ मीटिंग में चीन के रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

02/09/2020
DM Savin Bansal strict at CSC centers

सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर, एक और सेन्टर पर जिला प्रशासन ने जड़ दिया ताला

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version