• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LJP में होगा नेतृत्व परिवर्तन, चिराग की जगह पारस होंगे पार्टी सुप्रीमो

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
chirag paswan

chirag paswan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राजनीतिक गलियारे में इस तरह की खबर चल रही है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पांच सांसद पार्टी बदल कर चिराग पासवान को अकेला छोड़ देंगे। ये सांसद चिराग के चाचा पशुपति पारस,चचेरे भाई प्रिंस, वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह हैं। ऐसे में चिराग ने पारस को ही कमान देकर पार्टी को बचाने का फैसला किया है।

पार्टी के शीर्ष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली में दोपहर 2:30 बजे पार्टी की बैठक होगी। उसमें चिराग की जगह  उनके चाचा पशुपति पारस को अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो पार्टी में मतभेद का कारण पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा का एनडीए से बाहर रहना ही है। सभी सांसदों ने समर्थन किया था कि वो राजग में ही रहकर चुनाव लडेंगे।

इन सांसदों का आरोप है पार्टी में सब कुछ चिराग के निजी सहायक सौरव पाण्डेय करते हैं। आज पार्टी की जो दुर्दशा है उसमें सौरव पाण्डेय का ही हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले पटना के नामचीन होटल में बैठक कर सभी पांचों सांसदों ने तय किया कि अब फैसला नेतृव बदलाव पर ही होगा।

PM मोदी ने इजरायल का पीएम बनने पर नफ्ताली बेनेट को दी बधाई

इसी सिलसिले में पशुपति पारस की मुलाकात भाजपा के कई नेताओं के साथ-साथ बिहार सरकार में जदयू कोटे के एक मंत्री से भी हुई थी। उसके बाद राजनीतिक गलियारे में यह हलचल तेज हो गई थी की यह मुलाकात तो एक बहाना है, लोजपा के पांचो सांसद चिराग के चाचा के नेतृत्व में पार्टी से बागी हो जाएंगे। अब सूत्रों के मुताबिक, पांचों सांसद बागी नहीं होंगे लेकिन लोजपा का नेतृत्व बदल जाएगा।

अब देखना होगा कि चिराग के चाचा के नेतृत्व में लोजपा क्या राजग की साथी बनेगी और बिहार में भी साथ चलेगी। लेकिन लोजपा में हलचल तेज जरूर हुई है। लोजपा के एक बड़े नेता की मानें तो सब कुछ पार्टी में ठीक है। सिर्फ सुप्रीमो बदलेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

Tags: bihar newsbihar politicsChirag paswanNational news
Previous Post

PM मोदी ने इजरायल का पीएम बनने पर नफ्ताली बेनेट को दी बधाई

Next Post

देश में कोरोना के करीब 70 हजार नए मामले, 1.19 लाख कोरोना मरीज स्वस्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के करीब 70 हजार नए मामले, 1.19 लाख कोरोना मरीज स्वस्थ

यह भी पढ़ें

10वें दौर की वार्ता रही बेनतीजा

सरकार और किसानों की 10वें दौर की वार्ता रही बेनतीजा,अन्नदाता कर रहे हैं अलग से बैठक

20/01/2021
Flood

दिल्ली में बाढ़ का साया, उफान पर यमुना नदी; एडवाइजरी जारी

18/08/2025

175 वर्षों से आईआईटी रुड़की देश-प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा : सीएम धामी

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version