• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम पंचायत भवन पर वैक्सीनेशन की सुविधा के लिए CM योगी ने दिए निर्देश

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत भवन अथवा निकटतम सीएचसी पर ही वैक्सीनेशन की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ब्लॉक स्तर पर गांवों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को टीम-09 के साथ कोविड प्रबधंन को लेकर समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई, नौकरी अथवा खेल प्रतिस्पर्धाओं के कारण विदेश यात्रा पर जाने वाले ऐसे लोग, जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है और 28 दिन का समय पूर्ण हो चुका है, वह दूसरी डोज लगवा सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए जिला अस्पतालों में विशेष टीकाकरण बूथ बनाए जाएं। इनके प्रपत्रों की पड़ताल कर सुगमतापूर्वक टीकाकरण कराया जाए।

योगी ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सम्बंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए।

गृह विभाग ने पूरे प्रदेश से मिले 19705 प्रकरणों में से 19139 प्रकरण को किया निस्तारित

वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि फेक वीडियो, फेक न्यूज का प्रसार करने वालों से सख्ती से निपटें। साम्प्रदायिक उन्माद बढ़ाने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24​ घंटे में 310 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं, 927 मरीज ठीक होकर घर जा चके हैं। यहां 98.3 प्रतिशत रिकवरी रेट दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में अभी कुल 06 हजार 496 सक्रिय केस हैं। यह जानकारी बुधवार को अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने दी।

23 सड़कों के चालू कार्यों के लिए एक अरब 4 करोड़ 27 लाख आवंटित

उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिल रहे। कई जिलों में नए केस इकाई में आ रहे हैं। लखनऊ छोड़ शेष 74 जिलों में 300 से कम एक्टिव केस शेष हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटों में 02 लाख 86 हजार 396 सैम्पल जांचे गए। कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.3 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 41 लाख 45 हजार 947 सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 74 हजार 999 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Tags: cm yogiCorona vaccineup newsup news in hindivaccination in upYogi News
Previous Post

तीन मादक तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद

Next Post

हॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा बेन्स की सड़क हादसे में हुई मौत, 10 दिन से थी भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Hollywood actress Lisa Baines died in a road accident, was admitted from 10

हॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा बेन्स की सड़क हादसे में हुई मौत, 10 दिन से थी भर्ती

यह भी पढ़ें

Mrityu Panchak

राज पंचक शुरू, अगले 5 दिन इन बातों की रखें सावधानी

17/06/2025
Sandhya Arghya

कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, जानें शुभ मुहूर्त

27/10/2022
National Panchayati Raj Day

National Panchayati Raj Day: महिलाओं की राजनीति में बाधा बनते सरपंचपति

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version