• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 74 जिलों में 300 से कम एक्टिव केस, रिकवरी रेट हुआ 98.3 प्रतिशत

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
corona cases in up

corona cases in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में एक जिले को छोड़ कर सभी 74 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 300 से कम रह गयी है। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 6,496 है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश की कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.3 प्रतिशत हो गया है।

इस दौरान प्रदेश में 310 नए कोरोना के मामले सामने आए जबकि दो लाख 86 हजार 396 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 41 लाख 45 हजार 947 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 16 लाख 74 हजार 999 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार मिशन जून अभियान के तहत एक माह में प्रदेश में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया था। अपने निर्धारित लक्ष्‍य का आधा हिस्‍सा योगी सरकार ने महज 14 दिनों के भीतर हासिल कर लिया है। टीकाकरण के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्‍य के तहत 51 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2.38 करोड़ से अधिक वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी है।

चयनित प्रवक्ता पहली बार चुन सकेंगे अपना पंसदीदा डिग्री कालेज : दिनेश शर्मा

उन्होने कहा कि उत्‍तर प्रदेश ने कम संसाधनों में भी दूसरे कई प्रदेशों को अपनी सफल नीतियों से काफी पीछे छोड़ दिया है। महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्‍थान और केरल को पीछे छोड़ते हुए यूपी में टीकाकरण की वर्तमान गति देश में सबसे अधिक है। श्री योगी ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को टीका-कवर प्रदान करने की प्रक्रिया को और तेज किया जाए। ब्लॉक स्तर पर गांवों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर सघन टीकाकरण अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्‍होंने ये भी निर्देश दिए कि ‍लोगों को ग्राम पंचायत भवन व सीएचसी पर ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाए।

कोरोना की दूसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पाने वाली योगी सरकार तीसरी लहर के प्रति पूरी तौर पर सजग है जिसके चलते प्रदेश के बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के जरिए से निगरानी समितियों को दवाइयों का पैकेट दिलाया जाएगा। इस पूरे अभियान की सतत मॉनीटरिंग की जाएगी।

Tags: corona cases in upcorona in UPcorona vaccination in up
Previous Post

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को योगी सरकार तैयार : स्वतंत्रदेव

Next Post

सबसे अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के होंगे : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post

सबसे अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के होंगे : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

राम अचल राजभर

उपचुनाव से न तो किसी पार्टी की सरकार बनेगी और न ही गिरेगी : राजभर

28/10/2020
Jasmine Bhasin seen preparing for Iftar with Ali Goni, video goes viral

अली गोनी के साथ इफ्तार की तैयारी करती दिखीं जैस्मिन भसीन, वायरल हुआ वीडियो

16/04/2021
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

01/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version