• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले में भाजपा-आरएसएस संलिप्त : लल्लू

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्र्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले में भाजपा-आर एस एस नेताओं की संलिप्तता है जिनको बचाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पूरी भाजपा लग गयी है।

श्री लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि 2017 में जब हरीश पाठक और कुसुम पाठक ने बैनामा लिया तो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा 2011 के एग्रीमेंट का हवाला क्यों दिया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की ओर से भी ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर मनमानेपन, अपारदर्शिता का आरोप लगाया गया है। महंत को ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है इसका अर्थ है कि दाल में कुछ काला है। आपस में मिलकर भगवान राम के मंदिर के लिए जनता द्वारा दिए गए चंदे का बंदरबाँट किया गया है।

उन्होने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट के कानून के मुताबिक जिस खरीद का इकरारनामा तहसील में रजिस्टर्ड नहीं है और उस पर स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान नहीं हुआ है। वह मात्र कागज का एक टुकड़ा है, जिसकी कोई वैल्यू नहीं है। जमीन की खरीद फरोख्त अयोध्या के मेयर भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय के घर पर हुई, जहां पर ट्रस्टी अनिल मिश्रा गवाह के रूप में मौजूद थे।

भगवान राम के मंदिर के लिए आए चढ़ावे के घोटालेबाजों द्वारा बचाव में अब कहा जा रहा है कि उन्होंने यह जमीन 2 करोड़ में इसलिए मिली कि यह 2019 का एक पुराना एग्रीमेंट था, मतलब जमीन बेंचने वाले ने कई साल बिना एक रुपया लिए इनको पुराने रेट पर जमीन बेंचने का वादा कर रखा था। दूसरी बात, जब ट्रस्ट के सचिव चंपत राय यह कह रहे हैं कि आदेश आने के बाद जमीन के दाम बहुत बढ़ चुके थे, फिर भूमि मालिक को इस लाभ में हिस्सेदारी क्यों नहीं की गई। फिर एग्रीमेंट की चर्चा न रविमोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी के रजिस्टर्ड खरीद पत्र में है न मंदिर निर्माण ट्रस्ट के रजिस्टर्ड खरीद पत्र में। इसका यही अर्थ है कि ऐसा कोई एंग्रीमेंट कभी था ही नहीं और अपनी चमड़ी बचाने के लिए बाद में जाली तौर से लिखा गया।

श्री लल्लू ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा- आर एस एस नेताओं की संलिप्तता है, जिनको बचाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पूरी भाजपा लग गयी है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Next Post

विदेश जाने वालों को 28 दिन में मिलेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज : अमित मोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
Amit Mohan Prasad

विदेश जाने वालों को 28 दिन में मिलेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज : अमित मोहन

यह भी पढ़ें

Pizza

घर पर बनाएं ‘पिज्जा’, खुश हो जाएंगे बच्चे

19/02/2026
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

6 कुन्तल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

14/10/2023

कोविड केयर सेंटर के वाशरूम में नाबालिग से अश्लील हरकतें, मोबाइल में वीडियो भी बनाई

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version