• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 दिन के बेटे का 3.60 लाख में हुआ सौदा, मां-बाप गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण जिले के फतेहपुर बेरी इलाके में एक बच्चे की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। एक दंपति ने अपने नवजात शिशु को 3.60 लाख रुपए में बेच दिया। इस बच्चे को खरीदने वाले दंपति को शादी के 25 साल बाद भी बच्चा नहीं हो सका था। उन्हें बेटे की ही चाहत थी। डील पुरी हो चुकी थी, जिसके तहत दो लाख कैश और 1 लाख 60 हजार रूपए चार चेक के जरिए दिए गए थे। दंपति इन चेक को कैश कराने बैंक गया तो पता चला चेक कुछ दिन बाद की तारीख के हैं। वे पढ़े लिखे भी नहीं हैं, ऐसे में दंपति को शक हुआ कि कहीं उनके साथ धोखा तो नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने बच्चे की किडनैपिंग की कॉल कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जांच आगे बढ़ी, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया। इस केस में पुलिस ने बच्चे को बेचने वाले दंपति और खरीदने वाले समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें दो लोग बच्चे का सौदा कराने वालों में शामिल हैं। आरोपितों की पहचान मधुबनी बिहार निवासी 50 साल के विद्यानंद, उनकी पत्नी 45 साल की रामपरी देवी, 32 साल का रमन कुमार, आया नगर फेस तीन निवासी हरिपाल सिंह, गुड़गांव निवासी तीस साल का गोविन्द कुमार और उसकी 22 साल की पत्नी पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला चालीस हजार रूपए के चार चेक, 15 हजार कैश, 80 हजार कैश निकालने की दो रसीद, आरोपितों के तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया की 15 जून को पीसीआर कॉल मिली थी आया नगर में रहने वाले एक दंपति का 6 दिन के बेटे का अपहरण हो गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गोविन्द कुमार ने बताया उसकी पत्नी पूजा ने 8 जून को बेटे को जन्म दिया था। यह उनका दूसरा बेटा था। पांच साल का बेटा विलेज में रहता है। घर में जगह की कमी को देख उसके दोस्त हरिपाल सिंह ने उन्हें अपने घर रहने के लिए बुला लिया था।14 जून को जब हम सो गए तो हरिपाल बाहर से दरवाजा बंद कर बच्चे को लेकर फरार हो गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया।

एसीपी रणबीर सिंह और फतेहपुर बेरी थाना इंचार्ज कुलदीप सिंह की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस गोविन्द को लेकर हरिपाल के घर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने हरिपाल को आया नगर इलाके से ट्रेस कर लिया। हरिपाल से पूछताछ में खुलासा हुआ इस दंपति ने खुद अपने बच्चे को उसके दोस्त रमन यादव के रिश्तेदार को दिया था। रमन यादव मोती बाग़ एरिया में रहता है। पुलिस रमन के घर पहुंच गई, जिसने बताया इस दंपति ने उसके रिश्तेदार को अपना बच्चा बेचा था। साथ में ये भी बताया उसके रिश्तेदार आज ही दिल्ली छोड़ ट्रेन पकड़ जा चुके हैं।

पुलिस को पता चला ट्रेन ढाई बजे आधी रात में कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पुलिस ने नजदीकी रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने को मामले से अवगत करवाया, फोटो, नाम और दंपति के बर्थ नंबर भी दे दिए। जिसके बाद लोकल पुलिस ने इस दंपति को रोक दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की एक टीम कानपुर पहुंच आरोपी दंपति और नवजात को लेे आई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ इस दंपति को शादी के पच्चीस साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसलिए उन्होंने अपना वंश चलाने के लिए अपने रिलेटिव रमन को बताया कि वह बच्चा लेना चाहते हैं। रमन ने यह बात हरिपाल से शेयर की। हरिपाल ने बताया एक गरीब कपल उसकी नजर में है, जिसे रुपए देकर बच्चा लिया जा सकता है।

हरिपाल ने गोविन्द से इस बारे में बात की। गोविन्द और उसकी पत्नी पूजा चार लाख रुपए में बच्चा देने को राजी हो गए। लेकिन इस डील का सौदा आखिर में 3 लाख 60 हजार रूपए में हरिपाल के घर पर हुआ। बाकायदा 12 जून को इस डील का एक एग्रीमेंट भी दोनों पार्टी के बीच हुआ। इस खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी छह किरदार को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime newsdelhi news
Previous Post

योगी ने उप्र के विकास को दी वैश्विक पहचान, अखिलेश ने सिर्फ बदनामी : अमरजीत

Next Post

बारिश की वजह से बाहर आने लगें रेत में दबे शव, मेयर ने किया अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

बारिश की वजह से बाहर आने लगें रेत में दबे शव, मेयर ने किया अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

IPL में RCB और हैदराबाद का मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

06/10/2021
JIO

84 दिन की वैलिडिटी के लिए रिलायंस जियो ला रहा है 329 रुपये का प्लान

19/08/2020

सिंघाड़ा किसी रामबाण से कम नही, जानें इसके फायदों के बारे में

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version