Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू है सवर्ण विरोधी : सुनील राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सुनील राय ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूर्ण रूप से सवर्ण विरोधी हैं। लल्लू और उनके लोगों से मुझे जान का खतरा है और इसके लिए वह सुरक्षा की मांग करते हैं।

सुनील राय ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के जनाधार को लगातार गिराने का काम कर रहे अजय कुमार लल्लू को मैं बताना चाहता हूं कि यह पार्टी सर्व समाज की पार्टी रही है। लल्लू के व्यवहार से तमाम कांग्रेस के नेता धीरे-धीरे पार्टी से दूर हुए हैं, विशेष रूप से सवर्ण अपनी सक्रियता छोड़ चुके हैं।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश पार्टी मुख्यालय के समक्ष शुभकामना की एक होर्डिंग लगाई गई थी, जिसमें यूपी प्रभारी प्रियंका की फोटो थी पर लल्लू की फोटो गलती से नहीं लग पाई थी। उस होर्डिंग में अपना फोटो ना लगा देखकर अजय लल्लू ने उसे उतरवा दिया और सड़क पर लिखवा दिया था।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

कांग्रेस नेता सुनील राय ने कहा कि अजय कुमार लल्लू के खिलाफ हुसैनगंज थाने में 323, 427, 352 की धाराओं के तहत उन्होंने मुक़दमा लिखवाया है, उनसे मुझे जान माल का खतरा है।

Related Articles

Back to top button