• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SSP पर फूटा CM योगी का गुस्सा, बोले- आरोप सही पाए जाएं तो SO पर हो सख्त कार्रवाई

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाले कई ऐसे मामले आए, जिनकी वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस कप्तान पर गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान सीएम योगी एसएसपी दिनेश कुमार पी को चेतावनी देते नजर आए।

दरअसल, जनता दर्शन की शुरुआत में ही दहेज उत्पीड़न का मामला लेकर पहुंची एक महिला ने बेलघाट थानेदार पर आरोप लगाया कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पर गई तो पुलिस ने उसके पति पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह सुनते ही मुख्यमंत्री बिफर पड़े।

उन्होंने पास खड़े एसएसपी दिनेश कुमार पी से कहा कि मामले की तत्काल जांच कराएं और अगर आरोप सही पाया जाता है तो एसओ के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि बाद में एसएसपी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है।

जानकारी के मुताबिक, मार्च 2020 में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने देवर, जेठ व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और उसकी देवरानी ने महिला के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के जब कुछ और मामले सामने आए तो मुख्यमंत्री ने एसएसपी से कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि फरियादी को थाने पर ही उचित न्याय मिल जाए। जनता दर्शन में आने की नौबत न आए।

गुरुवार के जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। नाथ पंथ के आदि गुरु बाबा गोरखनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और करीब आधा घंटा गोशाला में गायों के संग बिताया। जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के बाद वह मंदिर कार्यालय आए तो वहां पहले से आशीर्वाद के लिए बैठे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात की।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarYogi News
Previous Post

सलमान अब नहीं बनाएंगे किसी भी फिल्म का रीमेक, नई कहानी से करेंगे शुरुआत

Next Post

मीका के बाद कंगना रनौत पर टिप्पड़ी कर केआरके ने लिया उन्हें निशाने पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
After Mika, KRK took aim at Kangana Ranaut after commenting on her

मीका के बाद कंगना रनौत पर टिप्पड़ी कर केआरके ने लिया उन्हें निशाने पर

यह भी पढ़ें

Guava Scam

बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा

23/11/2020
Rahul Gandhi

’56 इंच का सीना अब इतिहास बन गया है…’, अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

10/09/2024
Corona

यूपी में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटे में आए 27,426 नए केस, 103 की मौत

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version