• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DPIIT के सेक्रेटरी गुरुप्रसाद महापात्र का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
IAS Guruprasad Mahapatra

IAS Guruprasad Mahapatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में निधन हो गया है। महापात्र लंबे समय से दिल्ली एम्स में भर्ती थे।

एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. महापात्र को कोरोना संक्रमण के चलते 19 अप्रैल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां लंबे समय ने उनका इलाज चल रहा था लेकिन शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने विदेशी आर्थिक संबंधों पर विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया। हमारी कोविड प्रतिक्रिया को आकार देने में भी। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

शांति।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा, डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी लंबे समय तक सरकार को दी गई सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

जम्मू-कश्मीर में सियासत तेज, PM मोदी ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1986 बैच के अधिकारी डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र ने एक अगस्त 2019 को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव का पद का कार्यभार संभाला था। डीपीआईआईटी में सचिव पद का कार्यभार संभालने से पहले वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र एएआई के कार्यनीतिक परिचालनों में अनेक परिवर्तन लाए। उन्होंने एएआई को नई दिशा प्रदान की और मेट्रो हवाई अड्डों में ही नहीं, बल्कि टिअर-2 और टिअर-3 शहरों के भी हवाई अड्डों में हवाई अड्डा अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अपार उत्कृष्टता हासिल कराई।

यादें: आजाद भारत में सोने का तमगा वाला पहले खिलाड़ी थे मिल्खा सिंह

इससे पहले वह वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे, जहां उन्होंने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), सार्वजनिक खरीद एवं परियोजना निर्यात (वित्त एवं बीमा) के संवर्द्धन के लिए कार्य किया।

डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र सूरत, गुजरात में निगम आयुक्त के पद पर भी रहे और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना और पुख्ता वित्तीय प्रबंधन पर बल देते हुए सूरत को शहरी प्रशासन के प्रमुख मॉडलों में शुमार कराने की दिशा में कार्य किया।

अहमदाबाद के निगम आयुक्त के रूप में डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र साबरमती रिवरफ्रंट, बीआरटीएस और विरासत को बढ़ावा देने जैसी अनेक शहरी परियोजनाओं के विकास का माध्यम रहे। उन्होंने गुजरात में परिवहन आयुक्त और वाणिज्यिक कर आयुक्त के रूप में भी सेवाएं प्रदान की।

डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र भारत में अनेक सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों के प्रबन्ध निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहे।

Tags: IAS Guruprasad MahapatraIAS Guruprasad Mahapatra passed awayNational news
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में सियासत तेज, PM मोदी ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक

Next Post

पर्दे के मिल्खा का ‘मिल्खा सिंह’ को आखिरी सलाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

पर्दे के मिल्खा का 'मिल्खा सिंह' को आखिरी सलाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

यह भी पढ़ें

arrested

36 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

08/09/2021
Naxalites Encounter

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ में बड़ी स्ट्राइक, 18 नक्सली ढेर

07/05/2025
CM Yogi

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: मुख्यमंत्री

30/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version