• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह के घर गूंजेगी शहनाई, वैवाहिक कार्यक्रम में एक मंच पर होगा पूरा परिवार

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Mulayam Singh's granddaughter's wedding

Mulayam Singh's granddaughter's wedding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में मंगल कार्य है। शनिवार और रविवार को उनकी नातिन का विवाह समारोह है। इसको लेकर ज़ोरों पर तैयारियां की जा रही हैं। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के निवास को शानदार तरीके से सजाया गया है। साथ ही घर में बने प्रांगण में ही वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने की व्यवस्था की गई है। इस शादी समारोह में कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है।

दरअसल मुलायम सिंह के भतीजे, सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की पुत्री दीपाली यादव की 19 व 20 जून को शादी कार्यक्रम है। सैफई में पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

अंबिका चौधरी ने छोड़ा बसपा का दामन, सपा में करेंगे वापसी

19 और 20 तारीख को मुलायम सिंह का पूरा परिवार एक मंच पर एक साथ दिखाई देगा। हालांकि महामारी के कारण शादी में कम लोगों को निमंत्रण दिया गया है, लेकिन कुछ बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। चर्चा है कि वैवाहिक समारोह में नेताओं के साथ अन्य हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

बताया गया है कि इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का परिवार भी शामिल होगा। तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा सहित अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही शादी के बहाने एक मंच पर पूरा परिवार भी नजर आएगा। जानकारी के मुताबिक मार्च माह में सगाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

मुस्लिम बुजुर्ग पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद पहलवान सहित दो गिरफ्तार

विवाह कार्यक्रम और इसमें आने वाले बड़े नेताओं की लिस्ट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दीपाली का विवाह जनपद फिरोजाबाद की जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला फरीदा निवासी अश्वनी यादव के साथ हो रही है। अश्वनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Tags: akhilesh yadavEtawah newsEtawah News in Hindimilayam singh yadavMulayam Singh's granddaughter's weddingtej pratap singh yadavup news
Previous Post

अंबिका चौधरी ने छोड़ा बसपा का दामन, सपा में करेंगे वापसी

Next Post

PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा बने यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post
MLC AK Sharma

PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा बने यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026

UPSSSC 2021 कृषि सेवा  प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ भर्ती में प्रमाण पत्रों का मिलान 19 से

11/02/2021
Sarnath

सारनाथ में पर्यटकों के लिए योगी सरकार बनवाएगी मल्टीफंक्शनल पार्क

27/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version