• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फादर्स डे पर बेटों ने पिता को दिया मौत का तोहफा, बहुएं गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
murder

पिता की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या रविवार की सुबह कर दी गई। आरोप बुजुर्ग के अपने बेटे-बहुओं पर लगा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पिता रेलवे से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले रुपये का विवाद सामने आया है। फिलहाल हत्या के आरोपी बहुओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मंझनपुर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले बैजनाथ पाल (60) स्व.राम स्वरूप रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी करते थे। जनवरी 31 को सेवानिवृत होने के बाद बैजनाथ और पत्नी श्रीपति तिनका तिनका कर जोड़ी गृहस्ती, खेत और घर की देखभाल में अपने जीवन के बचे दिन बिता रहे थे। बैजनाथ और श्रीपति के तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र, नरेंद्र, व तीन बेटिया रुमा, उमा, पूजा हैं। बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र एवं बेटी रुमा, उमा की शादी बैजनाथ ने नौकरी के दौरान ही कर दी थी। पूरा परिवार संयुक्त रूप से हंसते खेलते रह रहा था। छोटी बेटी पूजा की शादी 10 दिन बाद पिता बैजनाथ से तय कर रखी थी।

रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र और बहुओं की चीखने चिल्लाने की आवाज़ ने मोहल्ले की शान्ति भंग कर दी। लोगों का मजमा घर के बाहर जमा हुआ, तो घर के आंगन में बैजनाथ खून से लथपथ जमीन में तड़प रहे थे। चारों तरफ खून की छींटे बिखरी पड़ी थी। सिर में नुकीली लोहे की रॉड धंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहद नाजुक हालत में बैजनाथ को अस्पताल इलाज को भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ‘टैक्स वसूली में पीएचडी कर ली’

मरते-मरते बैजनाथ ने बताई बेटों की करतूत 

अस्पताल में मरने से पहले बैजनाथ ने बेटे-बहुओं की करतूत पुलिस ने सामने खोल कर रख दी। नाटकीय ढंग से विलाप कर रही बहु ललिता और मनोज देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बहुओं के उकसाने पर ही पिता बैजनाथ से बेटे सुरेन्द्र और वीरेन्द्र ने पेंशन के रुपये की मांग की। मना करने पर पिता बैजनाथ को बेटे बहुओं ने मिलकर घर के आंगन में लोहे की रॉड से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

10 दिन बाद बेटी पूजा की आनी थी बारात

सेवानिवृत होने के बाद छोटी बेटी पूजा की शादी बैजनाथ ने बड़े धूम धाम से करने की तैयारी कर रखी थी। 30 जून को बिटिया की बरात घर में आनी थी लिहाजा पिता बैजनाथ व मां श्रीपति रात दिन उसी तैयारी में लगे थे। कलेजे के टुकड़ों के हाथ ही मौत के घाट उतारे जाने के बाद बेटी पूजा के सुनहरे सपने, स्याह काली अंधेरी रात में बदल गए हैं।

कोरोना पर भारी आस्था, गंगा दशहरा पर उमड़ी श्राद्धालुओं की भीड़

उजड़ी मांग, कलंकित हुई कोख

आज फादर्स डे है। पिता बैजनाथ की निर्मम हत्या ने मां श्रीपति के जिंदगी के मायने बदल दिए हैं। पति के शव के निहारते खामोश बैठी, पुलिसिया कार्यवाही को देख रही मृत बैजनाथ की बेवा श्रीपति ईश्वर से यही सवाल करती रही कि आखिर उसे किस गुनाह की सजा मिली है, जो चंद कागज के नोट की लालच में आकर उसकी कोख को कलंकित करने वालों बेटों ने बुढ़ापे में उसकी मांग उजाड़ दी। वह किस पर आंसू बहाये, पति की मौत का गम मनाये या फिर पिता के खून के जुर्म में बेटों के जेल जाने का शोक मनाये।

ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, तहकीकात जारी

मंझनपुर कोतवाली इन्स्पेक्टर मनीष पांडेय ने बताया, घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मरने से पूर्व बयान के आधार पर महिला ललिता, मनोज देवी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्यवाही जारी है। बैजनाथ की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsfather's dayFather's Day 2021Father's Day newsup newsफादर्स डे
Previous Post

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ‘टैक्स वसूली में पीएचडी कर ली’

Next Post

लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Ghaghra reached near red mark

लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

यह भी पढ़ें

झूठा है सपा का ब्राह्मण प्रेम, बसपा लगायेगी परशुराम की प्रतिमा : मायावती

10/08/2020
Salman Khan

सलमान खान को AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

01/06/2024
CM Dhami

तकनीकी मापदंड नहीं बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद होते हैं मानक: मुख्यमंत्री धामी

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version