• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बयान देने से पहले मुख्यमंत्री योगी का काम देखें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किसानों के लिए दिए गए पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के बयान को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि एक जिम्‍मेदार नेता होने के नाते अखिलेश को बयान देने से पहले किसानों के हित में किए गए योगी सरकार के कार्यों को देख लेना चाहिए था। योगी सरकार ने कार्यभार संभालते ही प्रदेश के 86 लाख से अधिक सीमांत किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया था। सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर उनको राहत दी थी।

रविवार को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा के मुखिया किसानों के लिए योगी सरकार के उठाए गए कदमों से अंजान हैं। वह जमीनी हकीकत को देखना नहीं चाहते हैं। 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार में चीनी मिलों को बेचने और बंद करने का काम किया गया, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बंद चीनी मिलों को चालू कराकर लाखों गन्‍ना किसानों को राहत देने का काम किया।

अब एक ही रंग की होंगी शहर के मुख्य मार्गों की इमारतें, CM योगी ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 119 चीनी मिलों का संचालन किया जा रहा है। चीनी मिलों का गन्‍ना मूल्‍य भुगतान में उप्र सरकार ने रिकार्ड बना दिया है। सरकार पिछले तीन सालों में प्रदेश की 119 चीनी मिलों का गन्‍ना मूल्‍य का शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। वहीं, इस साल चीनी मिलों का 21228.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार सालों में गन्‍ना किसानों को रिकार्ड 1 लाख 37 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। किसानों के हित की बात करने वाले अखिलेश यादव के कार्यकाल में 95 हजार करोड़ का भुगतान ही किया गया था। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानी को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। प्रदेश में किसान विज्ञान केन्‍द्र खोले जा रहे हैं।

CM योगी को सौंपी गई कोरोना तीसरी लहर की अध्ययन रिपोर्ट, दिए निर्देश

श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान रबी सीजन में अब तक 55.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि 89 फीसदी किसानों को भुगतान भी हो चुका है। किसानों को अब तक सरकार 36,500 करोड़ से अधिक का भुगतान कर चुकी है। जबकि किसानों के हित की बात करने वाली अखिलेश सरकार में 2012-17 के बीच लक्ष्‍य से 42.51 फीसदी ही गेहूं खरीद की गई थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्‍य था, लेकिन किसानों से 94.38 लाख मीट्रिक टन ही गेहूं खरीद की गई। किसानों को भुगतान करने में अखिलेश सरकार फिसड्डी साबित हुई है। अखिलेश सरकार में 12,808.67 करोड़ का ही भुगतान किया गया।

Tags: akhilesh yadavcm yogiSiddharth Nathup news
Previous Post

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन, सौंदर्यीकरण पर जोर

Next Post

CM तीरथ ने बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जानें कहां मिली राहत, कहां रहेंगी पाबन्दियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों को दीः मुख्यमंत्री 

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

04/04/2026
cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Next Post

CM तीरथ ने बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जानें कहां मिली राहत, कहां रहेंगी पाबन्दियां

यह भी पढ़ें

mission shakti 3.0

स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त नारी नये उप्र की नींव : CM योगी

21/08/2021

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

18/04/2022
SS Sandhu

वाईब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है: मुख्य सचिव

27/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version