• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ, सावधानी बरती जाए : सहगल

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट अभियान के साथ-साथ आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में आ रहा है। प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण अन्य प्रदेशों के अपेक्षा कम है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आज टीम-9 की समीक्षा बैठक में सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभी भी कुछ प्रदेशों में तथा अन्य देशों में कोविड के केस अधिक आ रहे हैं। कोविड-19 का संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सावधानी बरती जाए। उन्होंने बताया कि कल 21 जून से आंशिक कोरोना कफ्र्यू में सप्ताह के 05 दिन सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक छूट दी जा रही है। कोविड प्रोटोकाॅल के साथ इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन्स गृह विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापक स्तर पर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दोबारा न बढ़े इसलिए कोविड नियंत्रण के लिए जारी किए जा रहे प्रोटोकाॅल का सभी लोग पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने बताया कि कल 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। लोग घर पर ही रहकर योग करें।

श्री सहगल ने बताया कि द्वारा प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्टों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान करके इलाज किया जा सके। उत्तर प्रदेश देश में प्रतिदिन सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला राज्य है। कल 21 जून, 2021 से 06 लाख प्रतिदिन टीकाकरण कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है। 01 जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख टीके लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे कि अगस्त तक 07 करोड़ टीकाकरण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रदेश में अवस्थापना सुविधा बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत सभी मेडिकल कालेज में 100-100 बेड पीआईसीयू के, हर जिला अस्पताल में 20-20 बेड पीआईसीयू के और कम से कम दो सीएचसी में पीकू/नीकू के बेड बढ़ाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री मेडिकल कालेजों में पीकू एवं नीकू बेड की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

श्री सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी आज से 20 जून से लगभग 03 करोड़ 70 लाख परिवारों को मुफ्त में प्रति यूनिट 05 किलो राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण’’ योजना के तहत माह नवम्बर तक मुफ्त राशन पात्र लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। अब तक गेहँू क्रय अभियान के तहत 12 लाख से अधिक किसानों से 55,93,652.96 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है, जो विगत वर्ष से दोगुना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा गेहूँ खरीद अभियान को 22 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

अजय देवगन ने बहुचर्चित वेब सीरीज रूद्रा के लिए वसूली मोटी रकम

Next Post

वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Amit Mohan Prasad

वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
Amarnath

श्राईन बोर्ड का बड़ा फैसला, अब अमरनाथ गुफा के पास नहीं रुक सकेंगे श्रद्धालु

13/07/2022
भारत की टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त Unbeatable lead in India's T20 series

भारत की टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त, पांड्या ने छक्का लगाकर जिताया दूसरा मैच

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version