• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश बाढ़ से निपटने की तैयारियां आधी अधूरी : लल्लू

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में बारिश और बाढ़ से बचाव की तैयारियां आधी अधूरी है जिससे बड़ा नुकसान होने की संभावना बनी हुयी है।

श्री लल्लू ने रविवार को कहा कि कोरोना महामारी के साथ-साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए बाढ़ से भारी तबाही की स्थितियां उतपन्न हो सकती है, अभी तक हुई वर्षा से हजारो एकड़ कृषि भूमि पूर्वांचल के इलाको में जलमग्न हो चुकी है। किसानों के लिए सरकार ने किसी तरह के राहत की घोषणा अभी तक नहीं की है और ना ही राज्य सरकार की कोई तैयारी अभी तक सामने आायी है जिससे प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ा नुकसान हो सकता है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि बाढ़ आफत बनकर आये उसके पहले तैयारियों की जरूरत है लेकिन सरकार अभी भी आंख मूंदकर बैठी है वह मात्र चुनावी तैयारियों के लिये सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की नीति व जनता के धन से अपनी झूठी छवि को जनकल्याणकारी बताने में लगी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर नगर, अयोध्या, बलरामपुर, बाराबंकी, बहराइच, बस्ती, गोण्डा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मऊ, आजमगढ, और बलिया जैसे जिले हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते है। भारी वर्षा से तराई और पूर्वांचल के जिलों में बाढ़ का असर अधिक खतरनाक होकर ग्रामीण इलाकों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर और श्रावस्ती में राप्ती, बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में घाघरा व खीरी में शारदा खतरे के निशान से उपर जाकर भारी तबाही मचाती है। नेपाल की नदियों से आने वाला बाढ़ के पानी से जनधन की भारी तबाही होने केे साथ नदियों के तटबंध भी कटने शुरू हो जाते हैं।

योगी सरकार से मांग करते हुए उन्होने कहा कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के काम के लिये रूपरेखा बनाकर सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित की जायें। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पिछले वर्ष की तुलना में नावों की अधिक व्यवस्था के साथ बाढ़ शरणालय और अधिक बनाए जाए क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वर्ष बाढ़ अधिक होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार को मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी को गम्भीरता से लेकर बाढ़ से निपटने की रणनीति पर काम कर मानव जीवन की रक्षा के लिये कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि घाघरा, गंडक, सरयू, शारदा व गंगा किनारे ग्रामीण इलाके में तबाही ज्यादा होती है। तराई से लेकर पूर्वांचल तक स्थितियां विकट होती है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर शहर के अंदर तक बाढ़ तबाही मचाती है, भ्रष्टाचार के कारण तटबंधो का कटान जबरदस्त होता है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

14 सितंबर तक इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा

Next Post

घर पर ही मनाये 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग योग दिवस : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
International Yoga Day

घर पर ही मनाये 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग योग दिवस : CM योगी

यह भी पढ़ें

Heavy firing at Elvish Yadav's house

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

22/08/2025

रिजर्व बैंक अपनी दर कटौती चक्र के अंतिम छोर के करीब : भारतीय स्टेट बैंक

22/08/2020
Heavy Rain

इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version