• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जबांज दरोगा ने बचाई दिव्यांग की जान, योगी सरकार ने दिया 50 हजार का इनाम

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Daroga saved the life of Divyang

Daroga saved the life of Divyang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक जबांज सब इंस्पेक्टर ने एक बार फिर पुलिस महकमे का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने जान की बाजी लगाकर गंगनहर में डूब रहे एक दिव्यांग व्यक्ति की जान बचाई है। दारोगा के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है।

मामला सामने आने के बाद सोमवार को योगी सरकार ने 50 हजार रुपये इनाम का ऐलान किया। उधर, अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सब इंस्पेक्टर आशीष को प्रशस्ति पत्र और 25000 रुपए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की है।

धर्मांतरण कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो मौलवियों को STF ने दबोचा

घटना अलीगढ़ के थाना दादों इलाके की है। बता दें कि आशीष कुमार दादों क्षेत्र की पुलिस चौकी पर तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को एक दिव्यांग व्यक्ति गंगनहर में डूबने लगा था। वह नहर के बीचोंबीच चला गया था और मदद की गुहार लगा रहा था। मौके पर तमाम लोग मौजूद थे, लेकिन पानी में कूदने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

A superb act of gallantry !

ACS home sri @AwasthiAwanishK has announced a reward of 50,000 for Sub Inspector Asish kumar from @UPGovt. #WellDoneCops https://t.co/D5N3HahkYF

— HOME DEPARTMENT UP (@homeupgov) June 21, 2021

सूचना मिलते ही दारोगा आशीष कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। दारोगा आशीष कुमार ने नहर में डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बचा लिया। इसके बाद दारोगा को वहीं हैंडपंप के पानी से नहलाया गया। उनकी वर्दी और शरीर पर लगी मिट्टी को साफ किया गया। मौके पर मौजूद हर शख्स ने दारोगा के इस काम की जमकर तारीफ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

लश्कर-ए-कमांडर के शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी ढेर

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बचपन में तैराकी सीखी, उसके बाद कई सालों तक कभी तैराकी नहीं की। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दारोगा आशीष कुमार के इस सराहनीय पहल के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

Tags: aligarh policecm yogiDaroga saved the life of Divyangup newsYogi Newsअलीगढ़ पुलिस
Previous Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णो देवी सर्कल ब्रिज का उद्घाटन किया

Next Post

बिकरूकांड के जेल में बंद सभी आरोपियों पर होगी NSA की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Bikru case

बिकरूकांड के जेल में बंद सभी आरोपियों पर होगी NSA की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

raw liquor

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद शराब व लहन कराया नष्ट

19/09/2021
rebel MLAs

महाराष्ट्र में सियासी संकट, स्पेशल 40 टीम के साथ असम पहुंचे एकनाथ शिंदे

22/06/2022
UP Board

यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डेटशीट

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version