• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी की मीटिंग में शामिल होंगे गुपकार नेता, कहा- जो छीना गया है उसी पर होगी बात

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
gupkar leader

gupkar leader

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों के गुपकार संगठन ने फैसला किया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 24 जून को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है, जिसमें जम्मू-कश्मीर की पार्टियों, नेताओं को भी बुलाया गया था।

इस महाबैठक से पहले आज श्रीनगर में गुपकार संगठन की बैठक हुई, ये मीटिंग पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला के आवास पर हुई।

गुपकार नेताओं की मीटिंग के बाद फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि हम प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे, मीटिंग के बाद श्रीनगर और दिल्ली में मीडिया से बात की जाएगी। हमारा एजेंडा सभी को मालूम है और वही रहेगा।

गुपकार ग्रुप के अन्य नेताओं ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने बात रखने का मौका मिला है। हम अपनी आवाम की बात को उनके सामने रखेंगे, हम सितारे नहीं मागेंगे बल्कि वही मांगेंगे जो हमारा है। नेताओं का कहना है कि वो किसी कागज़ पर दस्तखत नहीं करेंगे, ना ही 370 को लेकर कोई समझौता करेंगे।

इस दौरान महबूबा मुफ्ती की ओर से अपील की गई कि जो सियासी कैदी हैं, उन्हें रिहा किया जाए ताकि विश्वास बहाली हो सके। हालांकि, महबूबा ने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर सरकार को सभी से बात करनी चाहिए, पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए।

गुपकार संगठन के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर की कुल सात राजनीतिक पार्टियां आती हैं, इनमें सबसे अहम और बड़ी पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी हैं। गुपकार संगठन के नेता मुजफ्फर शाह का कहना है कि हम लोग प्रधानमंत्री के न्योते को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही 35ए, 370 को लेकर भी बात होगी और कोई फैसला किया जाएगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के कुल 16 नेताओं को न्योता भेजा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई बैठक में शामिल होने को कहा गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए हटने के बाद केंद्र द्वारा राज्य के नेताओं द्वारा संवाद की ये सबसे बड़ी पहल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मीटिंग में लद्दाख के स्थानीय नेताओं को भी बुलाया गया है। अब 370 को हटाए हुए दो साल पूरे होने को हैं, ऐसे में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस मिल सकता है या चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि, ये सभी सिर्फ अटकलें हैं कोई ठोस बात सामने नहीं आई है।

Tags: all party meetingFarooq AbdullahGupkar AllianceJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindimodimodi s all party meeting
Previous Post

नोएडा स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर चली फरहान अख्तर की तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल

Next Post

अनुभव सिन्हा के जन्म्दिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
Know some special things related to Anubhav Sinha on his birthday

अनुभव सिन्हा के जन्म्दिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

यह भी पढ़ें

intimacy

बॉडी के इन हिस्सों में छुपा है महिलाओं को खुश करने का राज़

05/01/2022
buffalo

मासूम के ऊपर भैंस ने किया गोबर, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

07/12/2023
muradabad

कांग्रेस नेता समेत 5 लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, धुएं को लेकर हुआ था झगड़ा

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version