• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ने मजबूत किया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : अमित शाह

Desk by Desk
16/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Amit Shah
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को अभूतपूर्व उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है।

मोदी जी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।

यह 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन इसी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक हैं।

इस ऐतिहासिक दिन पर मैं हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।#LargestVaccineDrive

— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत किये जाने के बाद श्री शाह ने टि्वट कर कहा कि देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है।

भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है।

इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है।

यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है।

सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। #LargestVaccineDrive

— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2021

Bihar Board आज जारी करेगा 12वीं के एड्मिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है। कोरोना महामारी पर मानवता की जीत में भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है। यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है। सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।

देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।@narendramodi जी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है।

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।#LargestVaccineDrive pic.twitter.com/q9KdNkY6Q8

— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2021

स्वदेशी वैक्सीन को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है। यह ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन इसी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर मैं हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

भारत में आज से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। पहले दिन देश भर में तीन हजार से भी अधिक स्थानों पर करीब 100 लाभार्थियों को यह टीका लगाया जायेगा।

Tags: 'Made in India' Vaccine'मेड इन इंडिया' वैक्सीनamit shahself-reliant IndiaSwadeshi Corona Vaccineअमित शाहआत्मनिर्भर भारतस्वदेशी कोरोना वैक्सीन
Previous Post

भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Next Post

BPSSC  ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक का जारी किया रिजल्ट, चेक करें अपना नाम

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

BPSSC  ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक का जारी किया रिजल्ट, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

18/07/2020
kotak mahindra bank

 कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा- छोटे प्रतिद्वंद्वी बैंक इंडसइंड बैंक के विलय पर कर रहा विचार

27/10/2020
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर इस विधि से करें बाल गोपाल की पूजा

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version