• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम मंदिर: तीसरा ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट शुरू, 120 घन मीटर प्रतिघण्टा से मसाले को करेगी तैयार

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहा नींव भराई का कार्य अब और तेज गति से किया जाएगा। जिसके लिए 100 से 120 घन मीटर प्रतिघण्टा से कार्य करने वाला एक और इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल मिक्सर मशीन की ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट को लगाया गया है। जिसे मंगलवार को विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण से पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ किया गया।

गौरतलब है ​कि राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर खुदाई किए गए भूमि पर इम्प्रुमेन्ट का कार्य किया जा रहा है। 24 घण्टे लगातार 2 शिफ्ट में लेयर बिछाए जाने के बाद कम्पेक्ट कर ठोस बनाया जा रहा है। जिसके लिए पहले से 2 बैचिंग प्लांट प्रारम्भ है। लेकिन समय उपलब्धता और बारिश को देखते हुए इस गति को और तेज करने के लिए एक और नया ऑटोमैटिक प्लांट लगाया गया है। जो दोनों प्लांट से अधिक मात्रा में गिट्टी, पत्थर का पाउडर कोयला की राख, सीमेंट, पानी का मिश्रण कर मसाले को तैयार करेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में एक और ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास के साथ ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने इस प्लांट का पूजन अर्चन के बाद प्रारम्भ कराया गया।

महासचिव चम्पतराय ने बताया कि यह ऑटोमैटिक बैचिंग मशीन 100 से 120 घन मीटर प्रतिघण्टा मसाले को तैयार करने की क्षमता है। जो रोज 15 से 16 घण्टे कार्य करेगी। बताया कि दो बैचिंग प्लॉण्ट पहले से कार्यरत थे, आज तीसरा प्लॉण्ट चालू किया गया है। वहीं बताया कि अब तक 400 फीट लम्बा, 300 फीट चौड़ा क्षेत्र में 10-10 इंच मोटी 10 लेयर एक के ऊपर एक पड़ चुकी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि अब बहुत तेजी से कार्य किया जाएगा। जिसके लिए एक नया प्लांट लगाया गया है। उसको मंगलवार को प्रारम्भ भी कर दिया गया है।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirmanup news
Previous Post

रोजगार देने में नंबर वन पर उप्र की एमएसएमई, दूसरे नंबर पर गुजरात

Next Post

रिकार्ड गेंहू खरीद पर सरकार का दावा झूठा : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
Next Post

रिकार्ड गेंहू खरीद पर सरकार का दावा झूठा : लल्लू

यह भी पढ़ें

arrested

निर्माणधीन पावर हाउस से लोहे के एंगल चोरी, चार चोर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

23/12/2020

चंद्रयान-3 चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार

22/08/2023

रिक्शेवाले ने लगाया ऐसा जुगाड़, गर्मी में भी लोग रहेंगे कूल-कूल

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version