• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिकार्ड गेंहू खरीद पर सरकार का दावा झूठा : लल्लू

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि रिकार्ड गेहूं खरीद का योगी सरकार का दावा झूठा है और किसानों की आर्थिक स्थिति खराब करने के लिये सरकार फर्जी आंकड़ेबाजी का सहारा ले रही है।

श्री लल्लू ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी घोषणा से पलटते हुए गेंहू खरीद के लिये बने क्रय केंद्रों को लगातार बंद करा रहे है जिसके विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया। उन्होने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गेंहू खरीद केंद्र बंद हो रहे है, मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि किसानों की गेंहू उपज को क्रय किया जाएगा, लेकिन सरकार झूठी घोषणाओं के सहारे किसानों को ठग रही है जबकि सच यह है कि क्रय केंद्र बंद है, सरकार रिकार्ड खरीद का दावा कर रही है जबकि हकीकत में 14 प्रतिशत खरीद करने वाली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण वह दर दर की ठोकरे खाते हुए औने पौने दामो पर बिचोलिये के हाथ उपज बेचने के लिये भटक रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का बयान पूरी तरह झूठ पर आधारित है, उन्हें खरीद के अपनी ही सरकार के आंकड़ों का ज्ञान नही है। वह बौखला कर झूठ पर झूठ बोल रहे है। अब तक कुल गेंहू उत्पादन का 14 प्रतिशत ही सरकारी खरीद हुई है। जबकि कांग्रेस शासन वाले राज्य पंजाब में संकट काल के समय 35 प्रतिशत से अधिक कुल उपज की खरीद की जा चुकी है। कृषि मंत्री का रिकार्ड गेंहू खरीद का दावा पूरी तरह झूठा, फर्जी व आंकड़ेबाजी का खेल है जिसे बताकर वह किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जिस तरह बौखलाकर गेंहू खरीद के दावे कर रहे हैं वह पूरी तरह निराधार व तथ्यहीन है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान तबाह हो गये हैं। जिसके चलते किसान आंदोलित हैं। पांच सैकड़ा किसान भाजपा सरकार के लाये काले कानून के कारण मौत के मुह में चले गए। योगी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण प्रति किसान का क्रय केन्द्रों पर गेहूॅं की 30 से 50 कुंतल तक ही खरीद की गई जबकि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि जब तक किसान क्रय केन्द्र पर जितना गेहूॅं लेकर आयेगा उसकी खरीद की जाएगी, लेकिन क्रय केंद्र ही बंद कर दिए गए और बारिश के कारण किसान का गेंहू सड़ने की स्थित में है और सरकार खरीद करने को तैयार नहीं है। गेहूॅं खरीद पर जब सरकार की पोल खुली तो वह झूठ बोलकर गुमराह करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बंद क्रय केंद्रों को तत्काल खोलकर 15 जुलाई तक गेहूॅं खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

श्रीराम मंदिर: तीसरा ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट शुरू, 120 घन मीटर प्रतिघण्टा से मसाले को करेगी तैयार

Next Post

निर्दयी मां ने मासूम का गला दबाकर की हत्या, फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
Next Post
murder

निर्दयी मां ने मासूम का गला दबाकर की हत्या, फरार

यह भी पढ़ें

upsee

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश 2020 में 28 प्रतिशत ने छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

20/09/2020
Nancy Grewal

पंजाब की फेमस यूट्यूबर कनाडा में हत्या, घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

05/03/2026
CM Nayab Saini

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version