• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारिवारिक कलह के चलते परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागपुर में घरेलू कलह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य नागपुर तहसील थाना क्षेत्र में एक शख्स अलोक माटुरकर ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या करने के बाद सास और साली को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी के अनुसार आलोक माटुरकर (45) पाच पावली इलाके में अपनी पत्नी, एक पुत्र व पुत्री के साथ रहता था। वह सिलाई का काम करता था। रविवार की रात में उसने पहले अपनी पत्नी विजया (40), बेटी परी (14), बेटा साहिल (12) का गला काटा। उसके बाद कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी सास लक्ष्मीबाई बोबड़े (55) और साली अमिषा बोबड़े (22) के घर गया और दोनो की हत्या कर दी।

हत्या करने के कुछ देर बाद वह अपने घर लौटा और पंखे में फांसी का फंदा लटकाकर झूल गया जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह घटना रविवार को मध्यरात्रि को हुई। सोमवार को जब माटुरकर परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं निकला तब पड़ोस में पहने वाले भोसले परिवार को संदेह हुआ।

घाटी में BSF ने किया ड्रग्स तस्कर को ढेर, करोड़ों की हेरोइन बरामद

उन्होंने जैसे ही घर में प्रवेश किया बेटे का लथपथ शव देखा। इसके बाद मकान मालिक प्रमोद भिसिकर के परिजनों को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो खून से लथपथ चार शव पड़े मिले। वहीं, आलोक माटुरकर का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आलोक माटुरकर के ससुर देवीदास बोबड़े सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उस दिन वह नाईट ड्यूटी पर थे इसलिए उनकी जान बच गई। लेकिन सुबह सिलाई कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसने 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था लेकिन बीते कुछ दिनों से साली को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी वजह से पांच परिवार की हत्या की आशंका है।

अमिषा का शव आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले आलोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साली ने 25 अप्रैल को अमिषा ने आलोक के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कराया था जिससे वह साली से खफा था।

Tags: a man killed her familyDomestic violenceIndia News in HindiLatest India News UpdatesMaharashtra NewsMurder CaseNAGPURnagpur newsnagpur police
Previous Post

घाटी में BSF ने किया ड्रग्स तस्कर को ढेर, करोड़ों की हेरोइन बरामद

Next Post

माल्या, चौकसी और नीरव मोदी को बड़ा झटका, 9,371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Next Post
Mallya-Choksi-Nirav Modi

माल्या, चौकसी और नीरव मोदी को बड़ा झटका, 9,371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

इस तरह का व्यवहार करने वाले मनुष्य की हमेशा होती है निंदा

19/11/2021
Dr. Dinesh Chandra Shukla

अतीक अहमद को उम्र कैद देने वाले जज की बढ़ी सुरक्षा

29/03/2023
Hanuman Jayanti

मंगलवार को इस विधि से करें पूजा, हनुमान जी होंगे प्रसन्न

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version