• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार अपराधियों के साथ है महिलाएं अपराध सहने को मजबूर : प्रियंका

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन प्रदेश की सरकार सो रही है।

उन्होंने कहा कि मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। ऐसी घटनाओं को देखकर लगता है प्रदेश के जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है।

उत्तर प्रदेश सरकार सत्ता संघर्ष में व्यस्त है। जबकि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। योगी सरकार इतनी आत्ममुग्ध है कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़े अपराध पर केंद्रीय संस्थान एनसीआरबी द्वारा दिए गए आंकड़ों को भी नकार दे रही है।

ऑनलाइन रोजगार संगम में बोले योगी, नौकरी देने वाला बन रहा उप्र का युवा

वर्ष 2020 में उप्र में एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक हर दो घंटे में एक बलात्कार की घटना को रिपोर्ट किया जाता है, जबकि बच्चों के खिलाफ बलात्कार का मामला हर 90 मिनट में रिपोर्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के मुताबिक, साल 2018 में उत्तर प्रदेश में बलात्कार पर कुल 4322 मामले दर्ज हुए थे।

इसका सीधा मतलब है कि हर रोज करीब 12 बलात्कार के मामले हो रहे थे। वर्ष 2018 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 59445 मामले दर्ज किए गए। जिसका अर्थ है कि हर रोज महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के मामले 162 रिपोर्ट किए गए। जो कि साल 2017 के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है।

नितिन गडकरी के सामने SP और CM सुरक्षा अधिकारी के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

आंकड़े ही नहीं अगर पिछले दो दिनों की खबरों को भी आधार माना जाए तो उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है। बहराइच में दो साल की बच्ची से बलात्कार की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लखीमपुर में भी  नाबालिग बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है। आगरा में एक महिला के साथ पूर्व प्रधान सहित चार लोगों ने ट्यूबवेल पर गैंगरेप किया और थाने में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके चलते परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। प्रदेश सरकार अपराधियों के साथ है महिलाएं अपराध सहने को मजबूर।

Tags: priyanka gandhipriyanka gandhi attacked in yogi governmentpriyanka gandhi tweetup news
Previous Post

ऑनलाइन रोजगार संगम में बोले योगी, नौकरी देने वाला बन रहा उप्र का युवा

Next Post

कांग्रेस के सेवा दल ने जारी किया पोस्टर ‘मैं बेचारा महंगाई का मारा’

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
congress seva dal

कांग्रेस के सेवा दल ने जारी किया पोस्टर 'मैं बेचारा महंगाई का मारा'

यह भी पढ़ें

12-storey building collapses

12 मंजिला इमारत ढही, तीन की मौत, 99 लापता, बचाव कार्य जारी

25/06/2021
virat kohli

कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

16/09/2021
CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने उचाना में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version