• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक दिन में बिक गईं इस अखबार की 10 लाख प्रतियां, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगकांग का 26 साल पुराना लोकतंत्र समर्थक अखबार एप्पल डेली बंद हो गया। गुरुवार को उसका आखिरी संस्करण प्रकाशित हुआ। लोग बारिश के बीच रात से ही अखबार के दफ्तर के बाहर पहुंचने लगे थे, ताकि स्टाफ का उत्साह बढ़ा सकें। देखते ही देखते सुबह 8 बजे तक अखबार की 10 लाख प्रतियां बिक गईं।

एप्पल डेली के लास्ट एडिशन में फ्रंट पेज पर एक स्टाफ के समर्थकों की तरफ हाथ हिलाते हुए फोटो थी। इसकी हेडलाइन थी- ‘हांगकांग निवासियों ने बारिश में दर्द भरा अलविदा कहा।’ वहीं, अखबार को देशभर के लोगों ने भावनात्मक विदाई दी।

बता दें कि ये अखबार हर दिन 80 हजार प्रतियां प्रकाशित करता था। ग्लोबल टाइम्स से अखबार के ग्राफिक्स डिजाइनर डिक्शन एनजी ने कहा- ‘आज हमारा अंतिम दिन और ये आखिरी संस्करण है। इसके खत्म होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि हांगकांग में प्रेस की स्वतंत्रता खत्म हो रही है।’

लोकतंत्र के लिए ये दुखद दिन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे हांगकांग और दुनिया भर में मीडिया की आजादी के लिए एक दुखद दिन करार दिया। व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्र भाषण को दंडित करने वाले कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के माध्यम से गिरफ्तारी, धमकियों और जबरदस्ती करके बीजिंग ने स्वतंत्र मीडिया को दबाने व असहमतिपूर्ण विचारों को चुप कराने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग किया है।

100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर ED का छापा

लोकतंत्र खतरे में हैं

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, “स्वतंत्र मीडिया लचीला और समृद्ध समाजों में एक अहम भूमिका निभाता है। पत्रकार सच बोलने वाले होते हैं जो नेताओं को जवाबदेह ठहराते हैं और सूचनाओं को स्वतंत्र रूप से मुहैया कराते रहते हैं। अब इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हांगकांग में और दुनिया भर में उन जगहों पर है जहां लोकतंत्र खतरे में है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन से स्वतंत्र प्रेस को निशाना बनाना बंद करने और हिरासत में लिए गए पत्रकारों व मीडिया अधिकारियों को रिहा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का काम अपराध नहीं है।

बाइडन ने कहा, “हांगकांग में लोगों को प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार है। इसके बजाय, बीजिंग बुनियादी स्वतंत्रता से इनकार कर रहा है और हांगकांग की स्वायत्तता व लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रक्रियाओं पर हमला कर रहा है, जो इसके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के साथ असंगत है।”

Tags: apple daily newspaperInternational News in HindiWorld News in Hindi
Previous Post

100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर ED का छापा

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 14 को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 14 को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

डेविड एटनबरो

डेविड एटनबरो इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणब मुखर्जी ने किया था चयन

08/09/2020
Business

व्यापार में होगी दिन दूनी रात चौगानी तरक्की, बस करें ये आसान उपाय

21/11/2025
Road Accident

आवारा जानवर से हुई टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version