• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के विकास पर PM मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, CM योगी भी हुए थे शामिल

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग खत्म हो गई है। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मीटिंग में पीएम के सामने अयोध्या के विकास कार्यों का विजन डॉक्यूमेंट रखा गया। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की गई।

मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत बाकी अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ स्थित सीएम हाउस से ही शामिल हुए थे।

Prime Minister Narendra Modi chairs review meeting on Ayodhya Development plan via video conferencing

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present in the meeting pic.twitter.com/JltkWIxHXn

— ANI (@ANI) June 26, 2021

प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल का स्वागत करते हुए अयोध्या के संत आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी पहल है। जब तक वो और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नहीं जुड़ेंगे तब तक विकास कार्य जमीन पर नहीं दिखाई देंगे।

Image

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने आवास पंच कालिदास से जुड़े। उनके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी इस मीटिंग में मौजूद थे।

मेंदाता हॉस्पिटल में आज से लगेगा Sputnik-V का टीका, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन

इनके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह भी बैठक में शामिल हुए। साथ ही चीफ सेक्रेटरी, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव, नगर विकास के अपर मुख्य सचिव समेत कई विभागों के अधिकारी भी जुड़े थे।

Image

बैठक में आवास विकास के प्रमुख सचिव अयोध्या को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया। इसमें बताया गया कि अब तक कितने विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और किन कामों पर भविष्य में काम होने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान अयोध्या के सौंदर्यीकरण पर भी विस्तार से बात हुई। साथ ही अयोध्या में बनने जा रही भगवान राम की प्रतिमा को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

दो राज्यों में बंटा रेलवे का यह स्टेशन, आधा बिहार में तो आधा झारखंड में

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के विकास का जो खांका तैयार किया गया है, वो अगले 100 साल की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 30 साल का प्लान ही देखा। अयोध्या के लिए डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इन्हीं प्रोजेक्ट पर पीएम मोदी अफसरों से चर्चा की। बताया जा रहा है कि पीएम ने इन प्रोजेक्ट के डिजिटल मॉडल को भी देखा।

Image

दरअसल, रामलला के भव्य मंदिर के साथ 20 हजार करोड़ रुपये से अयोध्या को भी भव्यता देने का खाका तैयार हो गया है। अयोध्या की आध्यात्मिक आभा को चमकाने के साथ-साथ न सिर्फ रामनगरी को आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है, बल्कि रोजगार व नौकरियों से भी रामनगरी लैस होगी।

अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जा रही हैं। यहां प्रवेश करते ही रामजन्मभूमि आने का एहसास हो इसके लिए भी कई बड़ी योजनाओं को क्रियान्यिवत करने की तैयारी है। इसी के तहत अयोध्या को वैदिक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें तीर्थ नगरी अयोध्या, हेरिटेज सिटी, सौर सिटी, समरस अयोध्या, स्मार्ट अयोध्या के विभिन्न-विभिन्न रूप दिखाई देंगे।

Tags: ayodhya meeting reviewayodhya newsDevelopment of AyodhyaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipm modiYogi Adityanath
Previous Post

द फैमिली मैन 2 फेम समांथा अक्कीनेनी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं

Next Post

सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने ली वैक्सीन की पहली डोज, परिजनों ने भी लगवाया टीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post

सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने ली वैक्सीन की पहली डोज, परिजनों ने भी लगवाया टीका

यह भी पढ़ें

सनी लियोनी ने शेयर किया ‘मधुबन’ गाना, यूजर्स ने ट्रोल कर लगाए ये आरोप

23/12/2021
Dead Body

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग दंपति की मौत

01/07/2022
Cyclone Montha

समंदर से उठी आफत! ‘मोंथा’ चक्रवात का खतरा गहराया

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version