• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तारी की अफवाह पर बोले टिकैत, मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं, सब सामान्य

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आज सभी राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप रहे हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की अफवाह भी फैलने लगी। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों पर कहा कि “मेरी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं। सब सामान्य है।”

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी थी। कई लोग उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रहे थे। हालांकि, खुद राकेश टिकैत और दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को महज अफवाह बताया है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर भी अपनी गिरफ्तारी की खबरों को भ्रामक बताया है। इसके अलावा उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में भी कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस युधवीर सिंह नाम के शख्स को लेकर गई है और नाम को लेकर कुछ कन्फ्यूजन हो गया।

मेरी गिरफ्तारी की खबरे भ्रामक है। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूँ। सब सामान्य हसि।#tikait #FarmersProtest pic.twitter.com/hg2gqTQzDn

— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) June 26, 2021

वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से भी ट्वीट कर इसे फेक न्यूज बताया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर झूठी है। पुलिस ने लिखा है कि उन्हें शक है ऐसी गलत खबरें सोशल मीडिया पर उड़ाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने ली वैक्सीन की पहली डोज, परिजनों ने भी लगवाया टीका

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट से बताई गई थी। हालांकि, 5 मिनट बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। किसान एकता मोर्चा ने अब सफाई दी है कि किसी न्यूज चैनल पर उनकी गिरफ्तारी की खबर चली थी।

कृषि आंदोलन को लेकर किसानों ने आज फिर बड़ा प्रदर्शन बुलाया है। इस दौरान देश के सभी राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल को किसान ज्ञापन सौंप रहे हैं। ज्ञापन सौंपकर किसान कह रहे हैं कि अगर कानून वापस नहीं लिए गए तो जो आंदोलन 7 महीनों से चल रहा है, वो अगले 7 साल तक भी चलता रहेगा। दिल्ली में भी 6 किसान नेताओं ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को ज्ञापन सौंपा। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।”

अयोध्या के विकास पर PM मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, CM योगी भी हुए थे शामिल

पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े तीन कानून लागू किए थे। इन्हीं तीन कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। आज किसान आंदोलन को 7 महीने पूरे हो गए हैं। किसान और सरकार के बीच 11 बार बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। किसान चाहते हैं कि सरकार तीनों कानूनों को रद्द करे और MSP पर गारंटी का कानून लेकर आए। लेकिन सरकार का कहना है कि वो कानूनों को वापस नहीं ले सकती। अगर किसान चाहते हैं, तो उनके हिसाब से इसमें संशोधन किए जा सकते हैं।

Tags: Kisan andolanRakesh Tikaitकिसान आंदोलन
Previous Post

जहरीली शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत, एक की हालत गंभीर

Next Post

जिपं अध्यक्ष चुनाव नामांकन से पहले रलोद प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post

जिपं अध्यक्ष चुनाव नामांकन से पहले रलोद प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

22/08/2026
Sheetala Ashtami

कब है शीतला अष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

06/03/2026
keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को दी बधाई

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version