Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबरेली

दर्शन भारती की जान के बदले एक करोड़ के इनाम का एलान करने वाला गिरफ्तार

उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रूपये के इनाम की घोषणा करने वाले को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा ने स्वामी दर्शन भारती पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए उनका सिर कलम करके लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया जिसके चलते थाना इज्जत नगर में हाफिज फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, आज शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उन्होने बताया कि हाफिज फैजान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना इज्जत नगर में एसआई इशरत अली की ओर से उनके खिलाफ आईटी एक्ट और समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी । इस वीडियो के कारण लोगों में आक्रोश और हिंदू मुस्लिम की भावना पैदा हुई है। हाफिज फैजान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घर पर ही बनाए गए एक वीडियो में हाफिज फैजान को यह कहते सुना जा रहा है कि स्वामी दर्शन भारती ने एक बयान में कहा है कि मुसलमानों को उत्तराखंड से निकालकर मस्जिदों पर पाबंदी लगा देना चाहिए लिहाजा जो भी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाएगा उसे एक करोड़ों का इनाम दिया जाएगा।

आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। दूसरा वीडियो एक टीवी चैनल में फैजान ने कहा है कि दर्शन भारती ही नहीं जो इस तरीके के बयान दे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फैजान ने दर्शन भारती को खुली बहस की चुनौती देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button