• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन 3 लोगों को बनाया दोस्त तो जीवन हो जाएगा नष्ट

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क।आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार किन लोगों से मित्रता नहीं करनी चाहिए इस पर आधारित है।

‘बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरे को हानि पहुंचाने वाले और गंदे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ जो पुरुष मित्रता करता है वो जल्दी नष्ट हो जाता है। आचार्य चाणक्य’

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि तीन तरह के लोगों से किसी भी पुरुष को मित्रता नहीं करनी चाहिए। ये तीन लोग बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरे को नुकसान पहुंचाने वाले और गंदे स्थान पर रहने वाले हैं। अगर किसी भी पुरुष ने इन तीन चीजों से परिपूर्ण हैं तो उससे गलती से भी दोस्ती ना करें। ऐसा करने वाला व्यक्ति जल्दी नष्ट हो जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि बुरे चरित्र वाले व्यक्ति की जिससे भी मित्रता होगी तो वो उसे अपनी तरह बनाने की कोशिश करेगा। ऐसे में आप भले ही कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें उस व्यक्ति के प्रभाव से खुद को बचा नहीं पाएंगे। अगर एक बार भी आप ऐसे चरित्र वाले व्यक्ति से प्रभावित हो गए तो वो आपको भी अपनी तरह बना पाएंगे।

दूसरी तरफ अगर आप किसी भी व्यक्ति को बिना किसी वजह के हानि पहुंचाने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना किसी वजह के दूसरे को कष्ट देना अच्छी बात नहीं है। ऐसा करके आप खुद को पाप का भोगी बना रहे हैं। इसलिए अगर आपका कोई भी दोस्त इस तरह की प्रवृत्ति वाला है तो उससे कोसों दूर रहें।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति गंदे स्थान पर रहता हो तो उससे भी बिल्कुल दोस्ती ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है उसकी सोच भी उसी तरह की हो जाती है। यानि कि व्यक्ति की सोच पर उसके आसपास के माहौल का बहुत प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरे को हानि पहुंचाने वाले और गंदे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ जो पुरुष मित्रता करता है वो जल्दी नष्ट हो जाता है। इसलिए जिंदगी में कभी ऐसे लोगों को अपना दोस्त ना बनाएं, अगर कोई दोस्त है भी तो उससे दूरी बना लें।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Next Post

हल्के गुलाबी रंग का लहंगा ये आपको भी आया पसंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
Bridal Lehenga

हल्के गुलाबी रंग का लहंगा ये आपको भी आया पसंद

यह भी पढ़ें

यही रात अंतिम यही रात भारी

फेसबुक पर स्टेटस डाला ‘यही रात अंतिम यही रात भारी’ और फिर लगायी फांसी, क्या थी वजह ?

20/07/2020

किचेन में रखी ये चीज सेहत के लिए है वरदान

11/07/2021
Air India

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, बीच हवा में मचा हड़कंप

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version