• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का दावा, चार साल में पूरे किए किसानों से किये वादे

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने चार साल के अल्प समय में लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानो से किये गये वादों को पूरा कर दिखाया है।

अधिकृत सूत्रों ने रविवार को कहा कि भाजपा ने कृषि विकास का जो संकल्‍प लिया थे, योगी सरकार ने उसे चार साल में पूरा कर दिखाया है। 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये के ऋण मोचन से शुरू हुआ सिलसिला प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि और फसल बीमा योजना से लेकर रिकार्ड कृषि उत्‍पादन और देश में सबसे ज्‍यादा अनाज खरीद तक जारी है।

योगी सरकार ने प्रदेश में कृषि विकास की नई नींव रखी। कुछ साल पहले तक घाटे का सौदा मानी जाने वाली खेती को तकनीक के तालमेल से लाभ का सौदा बना कर किसानों को दोगुनी आय की सौगात दे दी। सरकार ने चार साल में 45.74 लाख गन्‍ना किसानों को 137891 करोड रुपये का भुगतान किया है। यह बसपा सरकार से दोगुना और सपा सरकार के कार्यकाल में किए गए गन्‍ना भुगतान के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक है। कृषि, किसान और खेतिहर मजदूर तीनों के विकास का वादा पूरा करते हुए योगी सरकार ने न सिर्फ रिकार्ड अनाज उत्‍पादन और खरीद का रिकार्ड बनाया बल्कि खरीद प्रक्रिया से बिचौलियों को बाहर करते हुए 72 घंटे में किसानों के खातों में सीधा भुगतान किया।

पीडियट्रिशियन डा. आशुतोष वर्मा को मिला ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ से सम्मान

उन्होने कहा कि 2014-2015 में कृषि उत्पादन महज 389.28 लाख मीट्रिक टन था जिसे हर साल बढाया गया और 2020-21 में यह आंकड़ा 624.19 लाख मीट्रिक टन पहुंच चुका था। 2020-21 दौरान 13 लाख छह हजार किसानो से 55 लाख मीट्रिक टन धान, एक लाख छह हजार मीट्रिक टन मक्का,56.42 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गयी। सरकार द्वारा गन्ना किसानो को अब तक 137,891 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा चुका है।

सूत्रों ने कहा कि पेराई सत्र 2018-19 और 2019-20 में संचालित सभी 119 चीनी मिलों का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। पेराई सत्र 2017-18 के कुल देय गन्ना मूल्य 35,463.71 करोड़ के सापेक्ष 35,442.14 करोड़ रूपये का भुगतान कराया गया है, जो कुल देय का 99.94 प्रतिशत है।

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने गोवंश आधारित जीरो बजट खेती को प्रोत्साहन दिया। भदोही और गोरखपुर में वैटेनरी विश्वविद्यालय का प्रस्‍ताव पेश किया गया। गन्ना और चीनी उत्पादन में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान पर है। देश के कुल चीनी उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

पीडियट्रिशियन डा. आशुतोष वर्मा को मिला ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ से सम्मान

Next Post

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यपकों के होंगे आनलाइन तबादले

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Transfer

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यपकों के होंगे आनलाइन तबादले

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर ने की आपदा राहत में सहयोग की अपील

25/10/2021

प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी : योगी आदित्यनाथ

19/03/2022
केबीसी

कौन बनेगा करोड़पति में डॉ. श्रुति नहीं दे पाईं 25 लाख के सवाल का जवाब

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version