Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमराजनीति

भाजपा को हटाने के लिए सभी विपक्ष इकट्ठा हो : शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव रविवार को हनुमान गुफा मंदिर में संतों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है, तो सरगर्मी तेज है। दो साल पहले हमने गैर भाजपा वाद का नारा दिया था। भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए सभी विपक्ष इकट्ठा हो।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देश की जनता ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण दिया है। एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए, जिसकी निष्पक्ष संस्था द्वारा जांच होनी चाहिए। भाजपा के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। देश के खजाने का बुरा हाल हुआ है। पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है, जिसका असर जनता पर सीधे पड़ रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पर पर्चा दाखिल न कर पाने वालों पर भी शिवपाल ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हुआ है। इटावा में पंचायत चुनाव में सपा को समर्थन दिया है। भाजपा वहां पर एक सीट पाई है। जिलाध्यक्षों पर हुई कार्रवाई शीर्ष नेतृत्व का मैनेजमेंट कमजोर है।

समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि किसी समय वो लोग हमारी पार्टी को भाजपा की बी टीम बता रहे थे। अच्छा है एक्शन लिया है, अभी और जरूरत है एक्शन की। अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट को बोलते हुए कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए। हमने पहले एक गैर भाजपा वाद का नारा दिया है यदि सभी पार्टियां इकट्ठा नहीं होती तो सभी 403 सीटों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी।

Related Articles

Back to top button