• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति ने दीप जलाकर रामायण कान्क्लेव का किया शुभारंभ, राज्यपाल-सीएम मौजूद

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ramayana Conclave

Ramayana Conclave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की उत्तर प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा का आज आखिरी दिन है। वह रविवार को पौराणिक रामनगरी अयोध्या की यात्रा पर हैं। वह लखनऊ से प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।

उनके रामनगरी में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की गई है। अयोध्या में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत आठ मंचों से किया गया। यह पहली बार है, जब कोई राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए आए हैं, वह भी ऐसे समय में जब सुप्रीम फैसले के बाद भव्य मंदिर निर्माण के साथ रामनगरी और रामलला का खोया वैभव वापस लौट रहा है। राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के साथ राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की ओर भी गौर करेंगे, जिस ओर देश ही नहीं दुनिया के रामभक्तों की निगाह है।

रामकथा पार्क में मौजूद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

रामनगरी अयोध्या में यूं तो प्रति वर्ष एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु आते हैं और इनमें सामान्य जन से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज होते हैं, पर यह दूसरी बार है, जब कोई राष्ट्रपति अयोध्या आए हैं। वर्ष 1983 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी अयोध्या आए थे, जबकि वर्तमान राष्ट्रपति की यात्रा श्रीराम और रामनगरी की अस्मिता को राष्ट्र की अस्मिता से जोड़ कर देखी जा रही है। राष्ट्रपति के दर्शन के समय रामलला गुलाबी रंग की नई पोशाक में होंगे। रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद राष्ट्रपति रुद्राक्ष का पौधा रोपित करेंगे।

CM योगी पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाएंगे जन्माष्टमी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रामायण कान्क्लेव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इस साथ ही सरयू तट पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों व प्रतीकों की प्रदर्शनी लगी है।

Tags: ayodhya newsLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipresident Ramnath Kovindpresident ramnath kovind ayodhya visitUttar Pradesh News
Previous Post

ड्रोन अटैक को आखिरी न समझें ISIS-K, काबुल गुनाहगारों को छोड़ेंगे नहीं : बाइडेन

Next Post

बारिश से सराबोर हुआ लखनऊ, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
rain

बारिश से सराबोर हुआ लखनऊ, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें

Dandruff

डैंड्रफ रहेगी सिर से दूर, इन बातों का रखें ध्यान

03/06/2026

दूसरा डोज़ लेने से पहले कोरोना पॉज़िटिव हुई निशा रावल, बोली- तीसरी लहर ने पकड़ लिया

29/10/2021
air pollution

शहरी वायु प्रदूषण कोविड -19 को और भी घातक बना सकता है, जानिए कैसे

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version