• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ADG BSF मुकुल गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए DGP, जानिए इनके बारे में

Writer D by Writer D
30/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में नए DGP के चयन की प्रक्रिया फाइनल कर ली गई है। ADG BSF मुकुल गोयल को यूपी का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सरकार ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को दोपहर में ही डीजीपी का कार्यभार सौंपा गया था लेकिन शाम होते होते सरकार ने नए डीजीपी का ऐलान कर दिया है। इससे पहले मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बुधवार को चार्ज छोड़ दिया था। एचसी अवस्थी 36 साल का कार्यकाल पूरा करके आज रिटायर हुए हैं।

1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के शामली के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और एमबीए भी हैं। मुकुल गोयल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ के डीजी हैं। उनका रिटायरमेंट फरवरी 2024 को है। मुकुल गोयल के लिए जोरदार लॉबिंग भी हो रही है।

सरकार के भी विश्वास पात्र मानें जाते हैं। अपराध नियंत्रण के साथ पश्चिम के किसान धड़ों और वैश्य समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ है। किसान आंदोलन में फँसी भाजपा को मझदार से निकालने में भी मुकुल गोयल काफी लाभदायक हो सकते हैं।

आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ के रह चुके एसएसपी

यूपी के अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद तक यूपी सरकार अगले डीजीपी के नाम की घोषणा कर देगी।

UPSC ने तय किए थे तीन नाम

इससे पहले मंगलवार को UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने तीन सीनियर IPS अफसरों को यूपी डीजीपी पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया। इनमें DG EOW आरपी सिंह, ADG BSF मुकुल गोयल और नासिर कमाल का नाम शामिल किया था। वरिष्ठता के अनुसार नासिर कमाल बाकी दोनों लोगों के मुकाबले सबसे सीनियर थे और मौजूदा समय वह केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं हालांकि, इनका कार्यकाल कम है। ऐसे में इन्हें DGP की रेस से बाहर बता दिया गया था।

सीएम योगी से दो अफसरों ने की मुलाकात

नासिर कमाल के बाद डीजी EOW आरपी सिंह और ADG BSF मुकुल गोयल का नाम UPSC की लिस्ट में है। इन दोनों अफसरों ने मंगलवार को बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर ली है। बताया जाता है कि इन दोनों में से गोयल का नाम फाइनल हुआ है। अंत में उन्हें ही डीजीपी की कमान सौंपी गई।

2022 विधानसभा चुनाव DGP के लिए होगा लक्ष्य

जानकारों के मुताबिक, वरिष्ठता के लिहाज से 1987 बैच के IPS अफसर मुकुल गोयल दूसरे नंबर पर हैं। वह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में ADG BSF के पद पर तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट फरवरी 2024 में है।

गोयल लंबे समय तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में SP रह चुके हैं। सपा सरकार में वो ADG लॉ एंड ऑर्डर जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे। इन्हें प्रदेश के राजनीतिक गलियारे से वोटरों के रूझान तक कि बेहतर समझ है। इसलिए DGP के लिए इनका नाम करीब फाइनल माना जा रहा है।

लेकिन केंद्रीय पोस्टिंग में अभी इनके सामने DG BSF बनने का बड़ा मौका है। वरिष्ठता सूची में तीसरा नाम 1987 बैच के IPS अफसर आरपी सिंह का था। वर्तमान में वो DG EOW (आर्थिक अपराध शाखा) और SIT के पद पर तैनात हैं। फरवरी 2023 में इनका रिटायरमेंट है। जल निगम, खाद्यान और बाइक बोट जैसे बड़े घोटालों की जांच में कड़ी कार्रवाइयों ने सरकार की नजर में इनकी बेहतर छवि बनाई है।

यूपी के गृह विभाग ने पैनल में इन IPS अफसरों का नाम भी शामिल किया गया था

  1. IPS आरके विश्वकर्मा: 1988 बैच के आरके विश्वकर्मा का मई 2023 में रिटायरमेंट है। डीजी आरके विश्वकर्मा भी दो महत्वपूर्ण पदों का काम संभाल रहे हैं। वह पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं और डीजी फायर सर्विस के पद पर भी तैनात हैं। मौजूदा समय में वह शासन के विश्वस्त अधिकारियों में हैं। तेजतर्रार अफसरों में इनकी गिनती की जाती है। 112 यूपी प्रॉजेक्ट को जमीन पर उतारने में इनकी भी अहम भूमिका रही है। सरकार की जातीय समीकरण की राजनीति के लिहाज से भी फिट हैं।
  2. IPS आनंद कुमार: 1988 बैच के आईपीएस आनंद अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे। कई मामलों के लिए बदनाम यूपी की जेलों को सुधारने में बड़े पैमाने पर काम किया है। वर्तमान सरकार में लंबे समय तक एडीजी कानून एवं व्यवस्था के पद पर रहते हुए कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में इनकी अहम भूमिका रही।
  3. IPS डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान: 1988 बैच के अफसर डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान वर्तमान में डीजी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट मार्च 2023 में होना है। सरकार अगर वरिष्ठता को अनदेखा करती है तो टॉप फाइव दावेदारों में इनका भी नंबर है।
  4. IPS अनिल कुमार अग्रवाल: 1988 बैच के आईपीएस अनिल कुमार अग्रवाल वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और मिनिस्ट्री आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में तैनात हैं। हाल ही में इनका सचिव स्तर पर केंद्र में इम्पैनलमेंट हुआ है। सपा सरकार में इनकी ही देख रेख में 112 यूपी प्रॉजेक्ट जमीन पर आया। लंबे समय तक वह एडीजी डायल 100 के पद पर रहे। अप्रैल 2023 में इनका रिटायरमेंट है।

DGP समेत नौ IPS अफसर आज रिटायर

पुलिस महानिदेशक (DGP) हितेश चंद्र अवस्थी समेत नौ IPS अधिकारी 30 जून यानी आज सेवा से रिटायर हो जाएंगे। 1985 बैच के IPS अधिकारी अवस्थी के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल के DG पद पर तैनात इसी बैच के अरुण कुमार भी रिटायर होंगे।

इनके अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नत हुए सात IPS अधिकारी भी आज रिटायर हो रहे हैं। इनमें IG इंटेलीजेंस जेके शुक्ला, IG पुलिस मुख्यालय राजेश पांडेय, निलंबित चल रहे DIG दिनेश चंद्र दुबे, DIG PTC सीतापुर दिलीप कुमार, DIG यूपी पावर कार्पोरेशन साधना गोस्वामी, SP विजिलेंस वीरेंद्र कुमार मिश्र और SP यूपी-112 माधव प्रसाद वर्मा शामिल हैं। PPS संवर्ग के 12 अफसर भी 30 जून को ही रिटायर हो रहे हैं।

Tags: dgp mukul goyalLucknow Newsmukul goyalnew dgp of up police
Previous Post

ATS ने धर्मान्तरण कराने वाले को एक और आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

Next Post

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

Writer D

Writer D

Related Posts

New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनवाड़ी का बदला स्वरूप, 70 हजार केंद्रों का कायाकल्प

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

यह भी पढ़ें

CM Yogi paid tribute to Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी का जीवन साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल: सीएम योगी

23/01/2025
MPPSC SET

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

25/09/2021
Rahul Gandhi

‘जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे’, पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर बोले राहुल गांधी

24/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version