• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले कोहड़ौर इलाके में व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहड़ौर निवासी कारोबारी श्याम बाबू जायसवाल ने कल थाने पर सूचना दी थी कि शाम करीब पौने पांच बजे उसके भतीजे अनुभव जायसवाल के मोबाइल फोन पर धमकी भरा फोन आया था और उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी , रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा। इस सम्बन्ध में थाना कोहड़ौर पर अभियोग पंजीकृत करा दिया किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीमें गठित कर घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज उपनिरीक्षक श्याम बिहारी सिंह पुलिस बल के साथ इलाके में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मकूनपुर नहर पटरी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी करिस्ता गांव निवासी आनन्द मोहन मिश्र उर्फ महात्मा को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना से सम्बन्धित मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

कार सवार पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने कल पार्किंग में खड़े ट्रक से एक मोबाइल फोन चोरी किया था, जिसे बेंचकर नशा पूरा करता। उसी समय उसके दिमाग में आया कि कस्बा कोहड़ौर निवासी व्यवसाई स्व0 अशर्फीलाल के दो पुत्र श्याम सुन्दर व श्याम मूरत जिनकी 2018 में बदमाशों द्वारा रंगदारी की रकम न देने पर हत्या कर दी गयी थी, अभी तक उनका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है जिनसे पुनः धमकी देकर रंगदारी मांगी जाय तो हो सकता है डर से वे लोग उसे पैसा दे दें। यही सोचकर उसने मोबाइल फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगा कर श्यामबाबू जायसवाल के भतीजे अनुभव जायसवाल को काल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

यमुना में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Next Post

गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी को BJP ने बनाया ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post
wife of Ajit Singh

गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी को BJP ने बनाया ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

यह भी पढ़ें

murder

भैरव दर्शन के बहाने बुलाकर युवक ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

24/01/2022
Akhilesh Yadav

‘भाषा से पहचानिए असली संत-महंत…’, अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

20/09/2024
Suspended

खराब परफारमेंस पर आशीष गोयल का एक्शन, किदवई नगर के के एक्सईएन को किया निलंबित

01/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version