• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भैरव दर्शन के बहाने बुलाकर युवक ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में फेक दिया। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था जिससे वह बेहद खफा था और घटना को अंजाम दे दिया।

सुल्तानपुर जनपद के मेहरूबा गांव निवासी सुनील सिंह जूही इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह अपने भांजे शुभम के साथ वो पार्टनरशिप में बैग बनाने का काम करता था। बैग बनाने का कारखाना जूही इलाके में ही विपिन निगम के घर पर लगा रखा था।

सुनील सिंह और विपिन निगम में दोस्ती हो गई थी। विपिन के मुताबिक शनिवार देर रात दोनों लोगों ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान शराब के नशे में सुनील पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने लगा जो बर्दाश्त नहीं हुआ। उसकी निगाह पत्नी पर गंदी थी और इसको लेकर बहुत ठेस पहुंची।

इसके बाद रविवार को भोर पहर भैरव दर्शन करने के लिए बुलाया और उसको साथ लेकर भैरव बाबा घाट पहुंचा। गंगा किनारे ले जाकर गोली मारकर सुनील की हत्या कर दी और शव को गंगा में फेक दिया।

क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ा

भोर पहर अचानक गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग बाहर निकल आये और लोगों को देख विपिन भागने लगा। तभी क्षेत्रीय लोगों ने विपिन निगम को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

एसीपी त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सुनील के शव को गंगा से बाहर निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार जीप ने चाचा-भतीजे सहित 3 को रौंदा, चाचा की मौत

Next Post

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
Next Post
suicide

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

sadhana gupta

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

09/07/2022
policemen injured in clash

राष्ट्रपति कार्यायल के पास हुए संघर्ष में 27 पुलिसकर्मी घायल

24/02/2021
Kanwariyas

अंतिम दौर में उमड़ा लाखों डाक कांवड़ियों का सैलाब

14/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version