• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार जीप ने चाचा-भतीजे सहित 3 को रौंदा, चाचा की मौत

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। तेज गति से जा रही जीप ने स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार चाचा-भतीजे सहित 3 लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में चाचा की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजे को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। एक अन्य घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना नरैनी थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क में शनिवार को देर रात हुई। जिले के गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम प्रेम पुर निवासी राजू (45) पुत्र रामप्रताप अपने भतीजे रामजी (24) पुत्र जयकरण के साथ बाइक में सवार होकर शनिवार की रात नरैनी से अपने गांव की तरफ आ रहा था।

तभी कच्ची सड़क में इनकी पहचान का ग्राम नौहाई निवासी भैय्यन नामक व्यक्ति मिल गया जो उनका हालचाल लेने लगा। इसलिए गाड़ी रोक कर दोनों भैय्यन से बात कर रहे थे। पास में स्पीड ब्रेकर था, इसी दौरान मध्यप्रदेश की एक जीप तेज गति से वहां से गुजरी जो जिसने स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर आपस में बात कर रहे तीनों लोगों को कुचल दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने राजू व रामजी की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए इनके रिश्तेदार अरविंद कुमार एडवोकेट ने बताया कि घायलों को हम कानपुर लेकर जा रहे थे, कानपुर पहुंचने से पहले ही राजू ने दम तोड़ दिया, जिसका शव वापस बांदा लाया गया जबकि राम जी का इलाज कानपुर में चल रहा है। इसी तरह तीसरे घायल भैय्यन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गिरवां थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जीप चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: accidentbanda newscrime newsup news
Previous Post

घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

Next Post

भैरव दर्शन के बहाने बुलाकर युवक ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Next Post
murder

भैरव दर्शन के बहाने बुलाकर युवक ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें

Pritam Chakraborty

प्रीतम चक्रवर्ती का ऑफिस बॉय जम्मू से अरेस्ट, किया था ये कांड

22/02/2025
Easy Kashmiri Saag Recipe

सर्दियों में जरूर ट्राई करें कश्मीरी पालक साग Recipe

05/12/2021
navneet sehgal

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ, सावधानी बरती जाए : सहगल

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version