• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sadhana gupta

CM Yogi expressed grief over the death of Sadhna Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव (sadhna gupta) का शनिवार को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

शोकसंतप्त परिवार की ओर से निधन की पुष्टि करते हुए बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये दिल्ली से लखनऊ लाया जा रहा है।

सपा के आधिकारिक ट्विटर हेंडिल से श्रीमती यादव के निधन की जानकारी देते हुए बताया गया, “समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी का आज शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।” उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पार्टी की आेर से एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।” सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।

योगी ने ट्वीट कर कहा, “उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी (sadhna gupta) का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 9, 2022

मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति शांति शांति।”

सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

गत विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने वाली श्रीमती गुप्ता की पुत्रवधू अपर्णा बिष्ट यादव ने भी ट्वीट कर कहा, “निःशब्द हूँ मैं। मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति।”

गौरतलब है कि मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद उन्होंने 2003 में साधना गुप्ता से दूसरी शादी की थी। गुप्ता की पहली शादी कारोबारी चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुयी थी और 1990 में तलाक के साथ ही यह शादी टूट गयी थी।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

पाठक ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।”

Tags: cm yogiLucknow NewsMendata Hospitalmulayam singh yadavsadhana guptaup news
Previous Post

सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

Next Post

पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

Electricity

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

25/10/2023
Share Market

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

02/01/2025
Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version