• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को सुलाया मौत की नींद

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorist killed

terrorist killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तथा कुलगाम जिला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को चार आतंकवादी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सहित पांच आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

इस बीच कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईपीजी)विजय कुमार ने बिना किसी क्षति के इन अभियानों को संचालित करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना के आधार पर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार रात पुलवामा के पुचाल में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने कहा, “इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की तथा मुठभेड़ शुरू हो गयी।” सूत्रों ने बताया कि आज तड़के मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, इस जाति को दी जा सकती है तवज्जो

वहीं प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, राष्ट्रीय राइफल तथा सीआरपीएफ के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान कुलगाम के जोदार क्षेत्र में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच गुरुवार को तड़के मुठभेड़ हुयी। सूत्रों ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान अब तक लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं।” सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा में नाका तलाशी के दौरान मुठभेड़ में हिजबुल का शीर्ष कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद बुधवार को मारा गया था।

Tags: 4 terrorist killedJammu-Kashmir newskulgaamPulwama
Previous Post

योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, इस जाति को दी जा सकती है तवज्जो

Next Post

जगदगुरु ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- इनका काम सोशल मीडिया तक सीमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Jagadguru Rambhadracharya-mohan bhagwat

जगदगुरु ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- इनका काम सोशल मीडिया तक सीमित

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

परिवार नियोजन के लिए लोगों को बाध्य नहीं कर सकते- केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

12/12/2020
एक दिन में कितनी बिजली खाता है 3kW वाला गीजर? महीने का बिल सुनकर जाएंगे चौंक!

एक दिन में इतनी बिजली खाता है 3kW वाला गीजर, महीने का सुनकर जाएंगे चौंक!

30/11/2025
Team India won the ODI series as well.

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी का नाबाद शतक, सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version