• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी का नाबाद शतक, सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

Writer D by Writer D
06/12/2025
in Main Slider, खेल
0
Team India won the ODI series as well.

Team India won the ODI series as well.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विशाखापटनम: कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ( चार-चार विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116), विराट कोहली (नाबाद 65) तथा रोहित शर्मा (75) की शानदार पारियों की बदौलत भारत (India) ने दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 61 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब खबर ली और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। रोहित ने अपने जाने-माने पुल शॉट्स खेले और बाउंड्री की झड़ी लगने से वह 100 रन बनाने के करीब लग रहे थे। 26वें ओवर में केशव महाराज ने रोहित शर्मा को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को पहली और एकमात्र सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 75 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने 10 ओवर तक संभल कर खेलने के बाद जायसवाल ने साथ यकायक ऐसा गियर बदला और भारत (India) को जीत दिला दी।

जायसवाल ने 50 रन बनाने के बाद टी-20 मोड में खेलना शुरू कर दिया और अपना पहला शतक रन बनाया। कोहली ने 40वां ओवर कर रहे लुंगी एन्गिडी की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत (India) ने 39.1 ओवर में एक विकेट पर 271 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 116) रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 45 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 65) रन बनाये।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 270 के स्कोर पर ढेर कर दिया था। आज यहां टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में रायन रिकलटन (शून्य) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अर्शदीप ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान टेम्बा बावुमा ने डी कॉक के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। 21वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बावुमा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। टेम्बा बावुमा ने 67 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 48 रन बनाये। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (24) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पगबाधा आउट किया। इसी ओवर में कृष्णा ने एडन मारक्रम (एक) का भी शिकार कर लिया। इसी दौरान 30वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर डी कॉक ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका सातवां शतक है। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे अधिक एकदिवसीय शतक के मामले में सनत जयसूर्या की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने भारत में किसी भी विदेशी बल्लेबाज के सबसे ज़्यादा शतक का एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

33वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 106 रनों की पारी खेली। इसके बाद कुलदीप यादव ने 39वें ओवर में पहले डेवाल्ड ब्रेविस (29) और इसी ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसन (17) का शिकार कर लिया। कॉर्बिन बॉश (नौ) और लुंगी एन्गिडी (एक) को भी कुलदीप ने आउट किया। 48वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑटनील बार्टमैन (तीन) को बोल्ड कर 270 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत कर दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 41 रन देकर चार विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को भी चार विकेट मिले। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: IND vs SA 3rd ODI
Previous Post

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला

Next Post

9 वर्षीय बच्ची की विधवा मां को परेशान कर रही HDFC आरगो, प्रशासन ने की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Bird hits plane before landing in Lucknow
Main Slider

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार; टला बड़ा हादसा

11/07/2026
Next Post
Savin Bansal

9 वर्षीय बच्ची की विधवा मां को परेशान कर रही HDFC आरगो, प्रशासन ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

जो बाइडेन के चुनावी एजेंडे से चीन-पाक को लगेगी मिर्ची, भारत के लिए शुभ संकेत

16/08/2020
YouTube Shirley Setia gave proof of her hotness, pictures went viralYouTube Shirley Setia gave proof of her hotness, pictures went viralYouTube Shirley Setia gave proof of her hotness, pictures went viralYouTube Shirley Setia gave proof of her hotness, pictures went viral

यूट्यूबर शर्ली सेतिया ने दिया अपने हॉटनेस का प्रमाण, वायरल हुई तस्वीरें

01/07/2021

गर्मियां शुरू होने से पहले कर लें ये सबसे जरूरी काम

15/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version