• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन नहीं होगी कोई अन्य परीक्षा : शर्मा

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Dr. Dinesh Sharma

Dr. Dinesh Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि 30 जुलाई को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के दिन किसी भी अन्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

डा शर्मा ने गुरूवार को कहा कि हर हाल में इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। गोरखपुर दौरे के दौरान मण्डलायुक्त,जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,कुलसचिव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी,संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की आगामी परीक्षा के दौरान सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

परीक्षाओं को इस प्रकार सम्पन्न कराया जाय कि सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित कोई भी शिकायत नहीं आने पाये। नकल विहीन परीक्षा के आयोजन को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जानी चाहिए। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर कोविड 19 के गाइड लाइन का हर हालत में अनुपालन कराया जाए। महाविद्यालयों के प्रबन्धकों के साथ भी बैठक करके कोविड–19 के गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए परीक्षा आयोजित करने की कार्ययोजना भी तैयार की जाए।

कोविड.19 के दृष्टिगत उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था अवश्य की जाए। परीक्षाओं की मानीटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए। उन्होंने मण्डलायुक्त से कहा कि गोरखपुर मण्डल के अन्य जिलों के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की परीक्षा के लिए चाक चौबन्द व्यवस्था की जाए।

इसके लिए जिला प्रशासन से भी तालमेल स्थापित कर लिया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की एक बार पुन: जांच कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की परीक्षा की अवधि अधिकतम डेढ घण्टे ही रखी जाय। उप मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी बीएड परीक्षा के लिये जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सफलतापूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराई जानी चाहिए। बीएड परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाये।

हर परीक्षा केन्द्र पर कोविड.19 मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि ऑनलाइन क्लास के दौरान कम से कम आधे घण्टे की अवधि में बच्चों को कोविड.19 के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें यह भी बताया जाए कि कोविड से बचाव के लिए कौन सी सावधानियां बरतनी हैं। उन्होंने शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की कोविड से मृत्यु की स्थिति में मृतक आश्रित को नौकरी एवं बकाया देयों का तत्काल भुगतान करने का भी निर्देश दिया।

Tags: Education NewsLucknow News
Previous Post

मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दरोगा व दो बदमाश घायल

Next Post

इस जिले के एसीएमओ ने डीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
resigned

इस जिले के एसीएमओ ने डीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने शिव भक्तों को कावड़ यात्रा दी शुभकामनाएं, मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

22/07/2024
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बोले-हमारी लिटिल बिट्टो अब दुल्हन बन गई

03/03/2022
missing

यूपी रोडवेज बस से कानपुर से लखनऊ जा रही सगी बहनें लापता, तलाशी में जुटी पुलिस की कई टीमें

10/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version