• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां का कलेजा, गुर्दा निकालकर खा गया वहशी बेटे, हैवान को फांसी की सजा

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक अदालत ने मां की बर्बरतापूर्वक हत्या के मामले में 35 साल के एक शख्स को फांसी की सजा सुनाई। ये शख्स मृतका का बेटा है। जिला और सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने इसे दुर्लभतम मामला बताया और मां की हत्या के मामले में दोषी बेटे सुनील कुचिकोरवी को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

दरअसल, ये मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर का है। यहां की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति (सुनील कुचिकोरवी) को मौत की सजा सुनाई। सुनील को अपनी मां की हत्या करने, उसके शरीर को चीरने और उसके अंगों को निकालने का दोषी पाया गया था। घटना 28 अगस्त, 2017 को शहर के मक्कडवाला वसाहट में हुई थी।

जिला और सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ माना और सुनील कुचिकोरवी को मौत की सजा दी। सुनील ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या करने के बाद, उसके शरीर को चीर दिया और उसके तमाम अंगों को निकाल लिया। उसने मां का दिल, गुर्दे, आंतें आदि निकाली और फिर नमक-मिर्च लगाकर उसे चबा लिया।

साधु की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर परिसर में मिला लहूलुहान शव

अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमें शुरू में ही ये नरभक्षण का मामला लग रहा था। क्योंकि जब आरोपी पकड़ा गया था तब उसकी मां के अंग रसोई के पास नमक, तेल और मिर्च पाउडर के साथ पाए गए थे और उसके (सुनील कुचिकोरवी) मुंह में खून लगा था।

वकील ने बताया कि सुनील कुचिकोरवी शराब का आदी था। घटना के दिन, उसने अपनी मां से शराब खरीदने के लिए कुछ पैसे मांगे थे और जब उसने मना किया, तो सुनील ने धारदार हथियार से मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके शरीर के दाहिने हिस्से को चीर दिया और हृदय, गुर्दे, आंतों और अन्य अंगों को निकालकर रसोई के पास रख दिया।

मामले में कम से कम 12 गवाहों से पूछताछ की गई, चूंकि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं था। अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर कोचिकोरवी को दोषी ठहराया। अदालत ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभतम मानते हुए आरोपी को मौत की सजा सुनाई।

Tags: crime newsMaharashtra NewsNational newsSentence to death
Previous Post

साधु की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर परिसर में मिला लहूलुहान शव

Next Post

सुवेंदु अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने लगाया यह आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Suvendu Adhikari

सुवेंदु अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने लगाया यह आरोप

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

महिला को बेचने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

22/09/2023
D K Thakur

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

21/12/2020
Durga Chalisa

इस साल डोली पर होगा माता का आगमन, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version