• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना कंडीशन के बात होगी, सरकार चाहे तो लाठी-डंडे का इस्तेमाल करें : टिकैत

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rakesh tikait

rakesh tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते दिन बयान दिया कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, लेकिन आंदोलनकारी किसानों के साथ बातचीत को तैयार है। अब किसान नेता राकेश टिकैत ने इस मसले पर बयान दिया है, राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार चाहे लाठी-डंडे का इस्तेमाल करे, लेकिन जो भी बात होगी वो बिना किसी कंडीशन के होगी।

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार का जो ताज़ा प्रस्ताव आया है, वो शर्तों के साथ आया है। सरकार बात करने को कह रही है, लेकिन ये भी कह दिया कि कानून वापस नहीं होगा। हमने कोई शर्त नहीं लगाई है, अगर कानून वापसी पर चर्चा होती है तो हम बातचीत शुरू करना चाहते हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम आठ महीने से आर-पार के मूड में ही बैठे हैं, जो जिस भाषा में आर-पार समझता हो, वही समझे। हम तो कह रहे हैं कि हम शांति से बैठे हैं, हमें छेड़ो नहीं और सरकार कह रही है कि यहां से चले जाओ। लेकिन अगर हम जाएंगे तो बातचीत से, नहीं तो लाठी-डंडे-गोली जिससे सरकार भगाना चाहे भगा दे।

सपा महिला प्रत्याशी से बदसलूकी मामले में BJP सांसद रेखा वर्मा का करीबी गिरफ्तार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसी पार्टी की होती तो जरूर बात करती, लेकिन सरकार को कंपनियां चला रही हैं और देश को लूटने का प्लान कर रही हैं. देश की जनता को सड़क पर निकलना होगा और लुटेरों को भगाना होगा, यह आखिरी बादशाह साबित होगा।

राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के नए प्रस्ताव पर कहा कि एक लाख करोड़ की तो ठग विद्या है, हम तो बस यह कह रहे हैं कि हमें भाव दे दो, एक लाख करोड़ जहां खर्च करना है कर लेना। लेकिन जब हमें भाव नहीं दे रहे हैं तो एक लाख करोड़ का क्या मतलब है।

भारी बारिश से 48 मीटर लंबा कॉंक्रीट का पुल ढहा, 50 से अधिक गांवों से कटा संपर्क

राकेश टिकैत के मुताबिक, 11 जुलाई को किसानों की एक बड़ी बैठक होगी जिसमें इस आंदोलन की रूप-रेखा को तय किया जाएगा। एक अगस्त से इस आंदोलन को बल देने की कोशिश है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन चल रहा है। दिल्ली के गाजीपुर, सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं। भारत सरकार और किसानों के बीच कई दौर की चर्चा भी हुई, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।

Tags: delhi newsfarmer protestNational newsRakesh Tikait
Previous Post

भारी बारिश से 48 मीटर लंबा कॉंक्रीट का पुल ढहा, 50 से अधिक गांवों से कटा संपर्क

Next Post

एक ही परिवार के 15 सदस्य सरयू में डूबे, तीन लोग बचाए गए, 12 लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
Drowned

एक ही परिवार के 15 सदस्य सरयू में डूबे, तीन लोग बचाए गए, 12 लापता

यह भी पढ़ें

Makeup Remover

इन तरीकों से हटाएं मेकअप, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

10/07/2024
ganesh chaturthi

जीवन के सभी विघ्नों को दूर करेंगे भगवान गणेश, बुधवार को करें ये उपाय

10/04/2024
bharti singh

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version