• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाबा संचालक ने STF टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
stf

stf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिकंदरा में गांव सींगना के पास संदिग्धों की चेकिंग करने पर एसटीएफ टीम पर ढाबा संचालक और उनके साथियों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटा। दरोगा और सिपाहियों ने खेतों में भागकर खुद को बचाया। बाद में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को तोड़ दिया। थाना पुलिस ने पहुंचकर चार आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में ढाबा संचालक सहित चार नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसटीएफ आगरा यूनिट के एसआई अमित गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार रात को वो राधा नगर निवासी अमित उपाध्याय और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार के साथ रैपुरा जाट से विशेष कार्य कर लौट रहे थे। आगरा की तरफ सींगना गांव की सीमा पर बृज ढाबा पर उतरकर कुछ संदिग्धों को देखकर रुक गए। इसके बाद पूछताछ करने लगे। तभी ढाबा संचालक अभिषेक, भगवान सिंह, रमेश, अनिल निवासी अरसेना आ गए। उनके साथ 10-15 लोग भी थे। उन्होंने पूछताछ का विरोध किया। इसके बाद गालीगलौज शुरू कर दी। उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन लाठी-डंडे निकाल लिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने खेतों में भागकर खुद को बचाया।

आरोपियों ने एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में एसआई अमित गोस्वामी, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, अमित उपाध्याय के चोट लगीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभिषेक, भगवान सिंह, रमेश और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। ढाबे के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी।

पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद ढाबा संचालक अभिषेक  ने आरोप लगाया कि एसटीएफ के कुछ सदस्य हाईवे स्थित पान मसाला की दुकान के सामने लघुशंका कर रहे थे। उन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी। उन्हें आगे जाकर लघुशंका करने के लिए बोल दिया था। इस पर विवाद करने लगे। दुकानदार से मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर वो लोग आ गए। एसटीएफकर्मियों के बारे में पता नहीं था। इस दौरान मारपीट हो गई।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

जेपी-अन्ना की तरह आंदोलन की राह पकड़ें अखिलेश : शिवपाल

Next Post

लाइट एंड साउंड शो के जरिये मिलेगा रासलीला का आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
उत्तर प्रदेश

यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी तनाव

20/03/2026
Poision
उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत

20/03/2026
Jayant Chaudhary
Main Slider

जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आया कॉल

20/03/2026
Infrastructure
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन

20/03/2026
Dhami cabinet expanded, five MLAs took oath as ministers
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

20/03/2026
Next Post

लाइट एंड साउंड शो के जरिये मिलेगा रासलीला का आनंद

यह भी पढ़ें

अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- यह मेरा घर है, यहां से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता

18/12/2021
lumiford xp70

Lumiford ने लॉन्च किया दमदार वॉयस क्वालिटि के साथ वायरलेस ईयरफोन XP70

29/12/2020
Sita Navami

सीता नवमी 5 मई को मनाई जाएगी, जानें पूजा-विधि

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version