• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकियों की शरणस्थली बना दुबग्गा

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी का ठाकुरगंज और काकोरी इलाका आतंकियों की शरणस्थर्ली बनता जा रहा है। खासकर इन दोनों थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित दुबग्गा इलाका संदिग्ध लोगों के शरण लेने के लिए मशहूर होता जा रहा है। इसका नतीजा है कि यूपी एटीएस ने दुबग्गा इलाके से पिछले साढ़े चार साल में दो बड़े आपरेशन कर विभिन्न संगठनों के आतंकियों की धरपकड़ की है। साढ़े चार साल पहले इसी इलाके में 13 घंटे तक चले आपरेशन एटीएस ने आतंकी सैफुल्लाह का मार गिराया था और रविवार को इसी इलाके से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किये गये।

8 मार्च 2017 को दुबग्गा में एक मकान के भीतर आतंक सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद राजधानी पुलिस अधिकारियों ने घोषणा की थी कि इस इलाके में विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की पहचान की जाएगी, लेकिन कुछ दिन ये अभियान चला, उसके बाद बंद कर दिया गया। इसका नतीजा ये निकला कि यूपी एटीएस को इसी इलाके में दोबारा आतंकियों के शरण लेने की सूचना मिली और रविवार को यहां से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किये।

अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

बता दें कि गत 8 मार्च 2017 को दुबग्गा में हाजी कॉलोनी के एक घर में लगभग 13 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी सैफुल्ला को पुलिस ने मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस को घर की तलाशी में उसका शव मिला। पुलिस ने मकान में दो संदिग्धों के छिपे होने की शंका जाहिर की थी, लेकिन आपरेशन में केवल एक का शव ही मिला। इस आपरेशन में एटीएस ने मिर्ची बम व आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया था लेकिन आतंकी ने किसी भी तरह से समर्पण करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद एटीएस दीवार तोड़कर अंदर गई और आतंकी को मार गिराया।

गौरतलब है कि एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की सूचना कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी। यह भी पता चला था कि हाजी कॉलोनी में छिपे आतंकवादी के पास एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे और गोला-बारूद है। इस इनपुट के बाद एटीएस के आईजी अपनी टीम लेकर हाजी कॉलोनी मस्जिद के बगल में स्थित मकान पर छापेमारी की थी, जिसमें सैफुल्लाह मारा गया था।

ढाई करोड़ की देशी-विदेशी शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

महत्वपूर्ण बात ये है कि सैफुल्ला के मारे जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने सबक नहीं लिया और इसका फायदा उठाते हुए दुबग्गा में रहकर अलकायदा जैसे खूंखार संगठन के आतंकवादी अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटे थे।

Tags: ats raiddubbaga newskakori newsLucknow News
Previous Post

अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

Next Post

60 लाख की अफीम संग तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dehradun
Main Slider

खूबसूरती का नायब हीरा है राज्य, प्राकृतिक सुन्दरता देख अचंभित होता है पर्यटक

03/05/2026
yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
Next Post
arrested

60 लाख की अफीम संग तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated Kalyan Singh on his birthday

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

05/01/2021
Tejashwi Yadav

उप्र में ‘अतीक जी’ का नहीं कानून का जनाजा निकला है, माफिया की हत्या पर बोले तेजस्वी यादव

17/04/2023
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version