• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांकेबिहारी की निकली रथयात्रा, भाव विभोर हुए सैंकड़ों भक्त

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Rath Yatra

banke bihari Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के कोने कोने से आए सैकड़ों कृष्ण भक्त सोमवार को वृन्दावन में बांकेबिहारी महराज की रथयात्रा देखकर भाव विभोर हो गए।

मन्दिर की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डा आनन्द किशोर गोस्वामी की प्रेरणा और भक्तों के योगदान से बने स्वर्ण रजत रथ पर ठाकुर बांके बिहारी महराज ने आज भक्तों को रथ यात्रा का आनन्द दिया।

करीब 160 किलो चांदी के कुछ भाग में किये गए सोने के पानी के साथ 16 फुट लम्बे ,4 फुट चौड़े और 8 फुट ऊंचे रथ को चार फुट ऊंचे चांदी के निर्मित घोड़े खींच रहे थे। ठाकुर जी रथ में विराजमान थे और उनके ऊपर चांदी का छत्र लगा हुआ था। रथ यात्रा के बाद इसे रथ घर में पुनः स्थापित कर दिया गया ।

Rathyatra Mahostava Celebrations In Banke Bihari Temple Vrindavan - चांदी  से निर्मित रथ पर विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, अलौलिक रूप के दर्शन पाकर अभिभूत  हुए भक्त - Amar Ujala Hindi ...

मन्दिर के राजभोग सेवायत आचार्य ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि रथ यात्रा के पूर्व लगभग दो घंटे देहरी पूजन वैदिक मंत्रों के मध्य बालकिशन गोस्वामी के आचार्यत्व में बिहारी जी महराज के शिष्यों ने किया। बिहारी जी महराज के जगमोहन में पधारने के पहले उसे गुलाब जल से धोया गया था तथा सव सौ इत्र की शीशियों से उसे सुवासित किया गया था। यशोदा भाव से सेवा होने के कारण ही मन्दिर में देहरी पूजन किया जाता है।

कोरोना काल में निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए शाह

देहरी पूजन के बाद बिहारी जी महराज गर्भगृह से जगमोहन में जब सोने चांदी के रथ में पधारे तो वातावरण भक्ति भाव से परिपूर्ण हो गया। मन्दिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि इस अनूठी रथ यात्रा ने बिहारी जी महराज के भक्तों को इतना अधिक भाव विभोर कर दिया कि जो कोई मन्दिर के अन्दर घुस जाता बाहर निकलने का नाम न लेता तथा उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता ।फूल बंगले के मध्य स्वर्ण रजत रथ अलग ही चमक रहा था।

रथ यात्रा का समापन राजभोग आरती और बिहारी जी महराज के जय जयकार से हुआ। बिहारी जी महराज की अनूठी रथयात्रा वर्ष में एक दिन ही भक्तों को पिछले 9 साल से देखने को मिल रही है।

Tags: banke bihari rath yatramathura newsRath Yatrarath yatra 2021up news
Previous Post

आमेर किले पर बिजली गिरने से 11 की मौत, रात भर चला रेसक्यू ऑपरेशन

Next Post

‘हिन्दी से न्याय’ को देशव्यापी अभियान हेतु राष्ट्रीय सहमति बनाने का प्रयत्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Janmashtami
धर्म

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Next Post

'हिन्दी से न्याय' को देशव्यापी अभियान हेतु राष्ट्रीय सहमति बनाने का प्रयत्न

यह भी पढ़ें

कैप्टन अमरिंदर ने पीके को नियुक्त किया सलाहकार, इसके विरोध की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

17/03/2021
shot

तालकटोरा कर्बला के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

12/12/2021
yoga

सुबह उठ कर जरूर करें ये योगासन, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version