• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुविधाजनक ढंग से हो : योगी

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अत्यन्त कारगर सिद्ध हो रही है। इस नीति को पूरी सक्रियता से लागू रखा जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 96 नए मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में 112 संक्रमित व्यक्तियों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1576 है।

मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 02 लाख 28 हजार 866 कोरोना टेस्ट किये गये हैं। राज्य में अब तक 06 करोड़ 08 लाख 45 हजार 909 कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद सुलतानपुर व सीतापुर में नये केस की संख्या बढ़ी है। इसके दृष्टिगत दोनों जनपदों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजी जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की टैवल हिस्ट्री की जानकारी भी प्राप्त की जाए तथा इनके सम्पर्क में आए लोगों की अधिक से अधिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए।

CM योगी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुविधाजनक ढंग से हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथ के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 03 करोड़ 71 लाख 82 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आगामी 08 से 10 माह के लिए कार्य योजना तैयार करे, जिससे लोगों को सुविधाजनक ढंग से स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की रंगाई-पुताई, मेडिकल उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। इसके साथ ही, स्वास्थ्य केन्द्रों में मानव संसाधन की भी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 स्तर पर हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना करायी जाए। अनेक औद्योगिक संस्थान प्रदेश में हेल्थ ए0टी0एम0 स्थापित करना चाहते हैं। हेल्थ ए0टी0एम0 स्थापित हो जाने से लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

CM योगी का बड़ा ऐलान, ऑलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाडियों को देगी 6 करोड़

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उपचार की सुगम सुविधा प्राप्त हो सके। इसके तहत डायलिसिस, कैंसर के उपचार सहित अन्य रोगों के इलाज की व्यवस्था करायी जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी किए गए विशेष हेल्पलाइन नम्बर 14567 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी तत्परता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से देश में पी0एम0 कुसुम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो, इसके लिए कार्ययोजना बनायी जाए।

Tags: cm yogiCorona vaccinationLucknow NewsYogi News
Previous Post

CM योगी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

Next Post

बिजली संकट पर CM योगी सख्त, कहा- रात में न हो बिजली कटौती

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post

बिजली संकट पर CM योगी सख्त, कहा- रात में न हो बिजली कटौती

यह भी पढ़ें

Sushant family lawyer

वकील विकास सिंह – नई फारेंसिक टीम गठन करने का सीबीआई से करेंगे अनुरोध

05/10/2020
सचिन पायलट sachin pilot

किसानों से छल-कपट कर उन्हें तबाही की ओर धकेला जा रहा है: सचिन पायलट

09/12/2020
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version