• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Poco F3 GT ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोको जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco F3 GT को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने जानकारी दी थी कि यह फोन 7000 सीरीज के ऐल्युमिनियम फ्रेम के साथ आएगा। अब कंपनी ने इस फोन के कलर वेरियंट्स को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है।

आज सुबह पोको इंडिया ने कुछ कलर वेरियंट्स को शेयर करते हुए यूजर्स से पोको F3 GT के असल कलर वेरियंट्स का अंदाजा लगाते हुए स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए कहा। कंपनी ने जो कलर ऑप्शन दिए उनमें लूनर सिल्वर, ग्रेइश सिल्वर, गनमेटल सिल्वर, कार्बन ब्लैक, प्री़डेटर ब्लैक, ऐस्ट्रल ब्लैक, ऐस्टेरॉयड ब्लैक, शाइनी सिल्वर, डार्कस्काइ ब्लैक और मिडनाइट ब्लैश मौजूद थे। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही कंपनी ने कन्फर्म कर दिया कि पोको F3 GT जिन दो कलर वेरियंट में आएगा वह गनमेटल सिल्वर और  प्रीडेटर ब्लैक है।

बीते दिनों आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पोको F3 GT कुछ महीनों पहले चीन में लॉन्च हुए Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। रेडमी का यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। पोको F3 GT के बारे में कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह ग्लास ब्लैक पैनल से लैस है और फिंगरप्रिंट के धब्बे भी नहीं लगते। कंपनी ने इसके अलावा यह भी कन्फर्म कर दिया है कि फोन गेमिंग ट्रिगर बटन के साथ आएगा।

whatsapp ने iphone यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा कमाल का फीचर्स

फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। फोन में 12जीबी तक की LPDDR4x रैम के साथ 256जीबी तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,065mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन को कंपनी अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

Tags: Gadgets NewsPOCO F3 GTRedmi K40
Previous Post

गश्त पर निकले दरोगा को बदमाश ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

ड्रैगन को भारी पड़ी पाकिस्तान की दोस्ती, चीनी नागरिकों की बस को बम से उड़ाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Bomb attack on bus of Chinese citizens

ड्रैगन को भारी पड़ी पाकिस्तान की दोस्ती, चीनी नागरिकों की बस को बम से उड़ाया

यह भी पढ़ें

Suhasini Deshpande

‘सिंघम’ की एक्ट्रेस का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

28/08/2024
Yuvraj Singh

विश्व कप जीतने की खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकता : युवराज

02/04/2021

सीएम पुष्कर धामी ने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की शिष्टाचार भेंट

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version