• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व कप जीतने की खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकता : युवराज

Desk by Desk
02/04/2021
in Main Slider, खेल, राष्ट्रीय
0
Yuvraj Singh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने 10 साल पहले आज ही के दिन 02 अप्रैल 2011 को विश्व कप जीता था। भारतीय टीम को विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करना विशेष था और वह इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

युवराज ने विश्व कप जीतने के 10 साल पूरे होने पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, “10 साल हो गए जब हमने आखिरी विश्व कप जीता था। समय इतनी जल्दी निकल गया है। पूरी टीम विशेष रूप से सचिन के लिए यह विश्व कप जीतना चाहती थी क्योंकि हम जानते थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्डकप था।

महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

भारत में जो पहले कभी नहीं किया गया था। यह वास्तव में हमारे लिए विशेष था, मैं इसे शब्दों में नहीं लिख सकता क्योंकि उन भावनाओं को व्यक्त नहीं किया जा सकता है। विशेष रूप से एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने फाइनल में शानदार पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में गंभीर, वीरेंद्र सहवाग ने सचिन के साथ कुछ बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप की।”

बता दें कि इस विश्व कप में, युवराज ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी अपने नाम किए थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का एवार्ड भी दिया गया था। टूर्नामेंट के बाद, युवराज को कैंसर का पता चला था मगर वर्ल्डकप के दौरान तबियत खराब होने के बावजूद युवी ने भारत को मैच जिताए थे।

मलाइका अरोड़ा ने की कोविड वैक्सीन की पहली डोज, दिया ये खास मैसेज

गौरतलब है कि 2011 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल श्रीलंका और भारत के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में 2 अप्रैल 2011 को खेला गया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से माहेला जयवर्धने ने शतक लगाया। भारत को जीतने के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला।

भारत की शुरुआत भी खास नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज सहवाग और सचिन मलिंगा का शिकार हो गए। लेकिन विराट और गंभीर ने शतकीय साझेदारी से पारी को संभाला। विराट के आउट होने के बाद कप्तान धोनी ने खुद को प्रमोट करते हुए ऊपर बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद युवराज सिंह ने कैप्टन कूल का साथ मैच के अंत तक देकर इंडिया को विजय दिलाई। धोनी ने छक्का मार टीम को बनाया चैंपियन।

Tags: cricket newshindi newssports newsWorld Cup 2011Yuvraj Singh
Previous Post

कोरोना से लड़ते हुए आगे बढ़ती जिंदगी की रफ्तार

Next Post

उन्नाव डीएम रविंद्र कुमार कोरोना पॉज़िटिव, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
DM Ravindra Kumar Unnao DM

उन्नाव डीएम रविंद्र कुमार कोरोना पॉज़िटिव, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Promotion

जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

02/02/2023
Ceasefire

ईद के मौके पर सूडान में 72 घंटे का युद्ध विराम

21/04/2023
snatching

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली भाजपा की महिला नेता की चेन छीनकर बदमाश फरार

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version