• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन को भारी पड़ी पाकिस्तान की दोस्ती, चीनी नागरिकों की बस को बम से उड़ाया

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Bomb attack on bus of Chinese citizens

Bomb attack on bus of Chinese citizens

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में बुधवार को एक बस को निशाना बनाकर जबरदस्त धमाका किया गया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में छह चीनी नागरिक और एक पाकिस्तानी जवान भी शामिल हैं।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी है। देश के उत्तरी हिस्से में एक सुनसान जगह हुए इस धमाके को लेकर अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये सड़क किनारे लगाई गई आईईडी की वजह से हुआ है या फिर बस के भीतर ही विस्फोटक लगाया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके में 40 के करीब लोग घायल हुए हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि बस एक नाले में गिर गई और भारी नुकसान हुआ। एक चीनी नागिरक और एक जवान गायब हैं। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पूरी सरकारी मशीनरी को इलाके में तैनात कर दिया गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। घायलों की मदद के लिए एयर एंबुलेंस की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस धमाके में छह चीनी नागरिक, एक अर्धसैनिक जवान और एक स्थानी व्यक्ति मारे गए हैं, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

गश्त पर निकले दरोगा को बदमाश ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही है पुलिस

हजारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस में जोरदार धमाका हुआ है। आठ लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि बस 30 से अधिक चीनी इंजीनियरों को ऊपरी कोहिस्तान में दसू बांध की साइट पर ले जा रही थी। इंजीनियरों के साथ अर्धसैनिक बल का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह के धमाके होते रहे हैं। ये इलाका खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है, जहां पर पाकिस्तान तालिबान के आतंकी सक्रिय हैं।

दसू जलविद्युत परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल के तहत 65 अरब डॉलर की निवेश योजना है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पश्चिमी चीन को दक्षिणी पाकिस्तान में ग्वादर समुद्री बंदरगाह से जोड़ना है। चीनी इंजीनियर पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन मजदूरों के साथ उस क्षेत्र में कई वर्षों से दसू जलविद्युत परियोजना और कई अन्य योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

Tags: # world newsBomb attack on bus of Chinese citizenscrime newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

Poco F3 GT ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

Next Post

द्वारिकाधीश मंदिर पर गिरी बिजली, श्रद्धालु बोले- ठाकुर जी ने बचा लिया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

घर के भेदी ने किया राम मंदिर के दान में गबन, जांच में हुआ चौंकाने वाला पर्दाफाश

13/06/2026
Indian Air Force AN-32 aircraft crashes at Jorhat airbase
असम

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

13/06/2026
President Murmu
Main Slider

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

13/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Next Post
Dwarkadhish temple

द्वारिकाधीश मंदिर पर गिरी बिजली, श्रद्धालु बोले- ठाकुर जी ने बचा लिया

यह भी पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee

अटल जी के जन्मदिन पर हजारों ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का तोहफा

23/12/2022
Hands

सर्दियों में ड्राई हो गई है हाथों की त्वचा, तो ऐसे बनाएं मुलायम

15/12/2025
PM Modi

MSP था, MSP है और MSP रहेगा…. खत्म कीजिए आंदोलन : मोदी

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version