• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसटीएफ ने किए चार तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की शराब बरामद

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आज बारांबंकी के राम सनेही घाट इलाके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 139 पेटी विभिन्न ब्राण्ड शराब बरामद की,जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोहों दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से अंग्रेजी शराब की तस्करी प्रदेश के रास्ते बिहार प्रान्त के विभिन्न जिलो में की जा रही है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के पर्यवेक्षण में शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोहों के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की कार्रवाई जा रही थी। इसी क्रम में आज प्रयागराज एसटीएफ की फील्ड इकाई के उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि शराब तस्कर हरियाणा से मिट्टी खोदने की मशीन में कैविटी बनाकर अंग्रेजी शराब विक्रय के लिए लखनऊ के रास्ते बाराबंकी होते हुए बिहार प्रान्त ले जा रहे है तथा रास्ते में पुलिस के मूवमेन्ट पर नजर रखने के लिए तस्करों द्वारा एक कार के जरिए आगे-आगे चलते हुए स्कोर्ट भी किया जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान पर पहुॅचकर वाहन का इन्तजार करने लगी।

प्रवक्ता ने बताया कि थोड़ी देर में मुखबिर द्वारा बताये गये वाहन आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो स्कोर्ट कर रही कार व मशीन को खींच रहे टैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। एसटीएफ ने भाग रहे कार सवार व ट्रैक्टर चालकों को दिलौना मोड़ स्वास्तिक ढाबे के पास से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सन्तोष पासवान ,मो तिहारी, बिहार निवासी अशोक पासवान के अलावा हरियाण के भिवानी निवासी मनीष और ट्रैक्टर चालक विकास शामिल हैं। उनके वाहनों से 139 पेटी अंग्रेजी शराब के अलावा स्कोडा कार, ट्रैक्टर बिना नम्बर का और मिट्टी खोदने की मशीन के अलावा पांच मोबाइल फोन और कुछ नगदी बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि रोहतक हरियाणा से नरेन्द्र कुमार, ललित तेवतिया, प्रदीप, अमित माथुर, निवासीगण रोहतक, हरियाणा तथा नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह, निवासी चण्डीगण,पंजाब द्वारा अंग्रेजी शराब का एक गिरोह संचालित किया जाता है।

कुएं से पानी की जगह निकले 2 हजार के नोट, पैसे लूटने की मच गई होड़

इस गिरोह द्वारा विभिन्न राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार प्रान्त में अवैध शराब की तस्करी का काम व्यापक पैमाने पर किया जाता है। इसी गिरोह ने इस अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार प्रान्त के मोतिहारी जिले तक पहुॅचाने के लिए भेजा था तथा बताया था कि मोतिहारी में अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ लोग तुम लोगों से सम्पर्क करके स्वयं इस अवैध शराब को अपने अड्डे तक लेकर जायेंगे।

गिरफ्तार आरोपियों को राम सनेही घाट थाने में दाखिल करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Tags: barabanki newscrime newsup news
Previous Post

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 4000 रूपए देगी योगी सरकार

Next Post

इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग निर्माण परियोजना के तहत 12 के सापेक्ष 9 कार्य हुये पूरे : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
keshav maurya

इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग निर्माण परियोजना के तहत 12 के सापेक्ष 9 कार्य हुये पूरे : मौर्य

यह भी पढ़ें

fraud

धोखाधड़ी के मामले में बैंक के शाखा प्रबन्धक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

17/12/2020
Xiaomi launches its new TV, the price will be surprised

जल्द दस्तक दे सकता है शाओमी का OLED स्मार्ट टीवी, जाने डीटेल्स

14/06/2021

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version