• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 4000 रूपए देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों को उनकी सरकार प्रत्येक महीने 4,000 रुपए का आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह राश बच्चों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करेगी।

राज्य सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए भी काम कर रही है। यूपी के सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने पति को खोने वाली महिलाओं के लिए भी सरकार काम कर रही है।

सीधे बच्चों के खाते में भेजी जाएगी रकम

सीएम ने कहा, ‘कोरोना महामारी की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, उन बच्चों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ऐसे अनाथ हुए बच्चों के बैंक खाते में राज्य सरकार हर महीने 4,000 रुपए भेजेगी। इसके अलावा इन बच्चों की मुफ्त शिक्षा देने के लिए सरकार कदम उठाएगी।’

The govt has initiated a scheme to provide Rs 4000 every month to children who have lost their parents due to Covid. We will transfer the money to their accounts. Govt is working towards taking care of their education: Yogi Adityanath, UP CM, on children orphaned due to Covid-19 pic.twitter.com/sfvmhhqT5U

— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2021

विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन

उन्होंने कहा कि कोरोना से अपने पति को खोने वाली महिलाओं को पेंशन देने केलिए कैंप लगाए जाएंगे। इन महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप सरकार रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, ‘पेंशन मिलने से ये महिलाएं आत्म-निर्भर बनेंगी। केंद्र और राज्य सरकार दोनों कोविड पीड़ितों के साथ हैं।’

विकास की स्वीकृत योजनाओं में समग्रता छिपी होती है : योगी

कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से करें पालन

गोरखपुर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा, ‘लोगों के लिए वैक्सीन का प्रबंध करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। वैक्सीन से लोगों को सुरक्षा मिलेगी और सभी लोगों को टीके का दोनों डोज लेना चाहिए। जब तक यह कोरोना वायरस हमारे आस-पास मौजूद है तब तक हमें कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना है।’

राज्य में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उसकी प्रशंसा दे और दुनिया में हो रही है। प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की पहल का सुप्रीम कोर्ट सराहना कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया के सांसद सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ कर चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी यूपी सरकार की सराहना की है।

Tags: 4000 रुपएcorona crisisfour thousand rupeeorphaned children upup newsYogi Adityanathअनाथ बच्चेकोरोना महामारीयोगी आदित्यनाथयोगी सरकार
Previous Post

RBI ने Mastercard पर लगाया बैन, जानिए क्या होगा ग्राहकों पर असर

Next Post

एसटीएफ ने किए चार तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की शराब बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post

एसटीएफ ने किए चार तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की शराब बरामद

यह भी पढ़ें

hathras case

हाथरस केस : पुलिस के साथ रात में लखनऊ जाने से पीड़ित परिवार ने किया इंकार, अब सुबह होंगे रवाना

11/10/2020
ताइवान अब चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब

ताइवान अब चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब, युद्ध की तैयारी शुरू

16/07/2020
DM's new initiative to check the quality of mid-day meal

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

25/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version