• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास की स्वीकृत योजनाओं में समग्रता छिपी होती है : योगी

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी योजनाएं जनहित में संचालित की जाती है उसका लाभ पात्र जनो को समय से उपलब्ध कराया जाये और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के बजाये सभी को सहयोग करना चाहिए।

श्री योगी गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को यहां योगी राज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित विभिन्न अवस्थापना विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास की स्वीकृत योजनाओं में समग्रता छिपी होती है। सबका साथ और सबका विकास का भाव निहित होता है। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूर्ण की जाये और यह हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन लायेगा।

उन्होंने कहा कि विकास किसी क्षेत्र विशेष के लिए सीमित नही है बल्कि पूरे जिले के जनमानस के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए होता है। विकास के लिए धन की कमी नहीं है, आवश्यकता है कि उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध ढंग से सदुपयोग किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन, खुशहाली एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगी। विकास का कोई विकल्प नहीं होता है।

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, समाधान का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में कोरोना का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के साथ-यसाथ विकास की परियोजनाओं को भी तेजी के साथ आगे बढाने का कार्य हो रहा है और जीवन के साथ ही जीविका को भी बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना कमजोर हुआ है समाप्त नही, इसके प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए, हर व्यक्ति मास्क पहने यह सुरक्षा प्रदान करता है और मास्क तमाम प्रकार के इंफेक्शन से बचाने में सफल है, इसके प्रति सभी को जागरूक किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खण्ड के दौरान इसके नियंत्रण में निगरानी समितियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह समितियां मेडिकल किट वितरण से लेकर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं। निगरानी समितियों से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित करना हमारा दायित्व बनता है, सभी के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही इसे छिपाने के बजाये जांच कराकर उपचार करायें।

योगी ने गोरखपुरवासियों को दिया 80 करोड़ का तोहफा, जनता दर्शन में सुनी फरियाद

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के नियमों, मापदण्ड का पालन करते हुए वैक्सीनेशन हर व्यक्ति अवश्य कराये। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में निशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था प्रदान की है, वैक्सीनेशन कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है, सतर्कता व सावधानी ही इस महामारी से बचाव है।

श्री योगी ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ हर पात्र को पहुंचाया जाये। हम सभी को निर्बाध रूप से इन योजनाओं का स्वागत करना चाहिए कोरोना के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, ऐसे बच्चों के या उनके कानूनी अभिभावक के बैंक खाते में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जल्द ही 4,000 दिए जाएंगे और निशुल्क आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था के साथ ही कोरोना के कारण निराश्रित महिलाओं को पेंशन तथा उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जायेगा ताकि वे आत्मनिर्भर होकर रह सके। केन्द्र/प्रदेश सरकार उनके सहयोग हेतु तत्पर है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियां शुरू हो गयी है, बच्चों को मेडिसिन किट वितरण के साथ ही सफाई, सेनेटाइजर आदि की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पटरी व्यवसाइयों के लिए एक अच्छी योजना है जिसमें गरीब पटरी व्यवसाइयों को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत ठोस कार्ययोजना तैयार कर बैंकों से ऋण प्राप्त किया जा सकता है ताकि बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास संबंधी सभी मांगों को पूरा किया जा रहा है। बी.आर.डी. मेडिकल कालेज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, एम्स व फर्टिलाइजर का लोकार्पण अक्टूबर माह में प्रस्तावित है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टि से एम्स का निर्माण कराया गया है वही फर्टिलाइजर से रोजगार के अवसर सृजित होगे। पर्यटन विकास के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित करता है। विकास को स्थायी रूप से बनाये रखने के लिए स्थानीय स्तर पर उसकी देखभाल/रखरखाव किया जाये ताकि इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिले।

इसके पूर्व उन्होंने गोरखपुर जिले में कुल 8025.47 लाख रुपये की लागत की 123 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जिसमें कुल 3953.53 लाख की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 4071.94 लाख रुपये की लागत की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण सम्मिलित है। यह परियोजनाएं विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच, सहजनवा, बासगांव, खजनी के विकास कार्यों की है।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, आयुष मिशन पर खर्च करेगी इतने करोड़ रूपए

Next Post

RBI ने Mastercard पर लगाया बैन, जानिए क्या होगा ग्राहकों पर असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
RBI

RBI ने Mastercard पर लगाया बैन, जानिए क्या होगा ग्राहकों पर असर

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

03/08/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ

16/01/2026
Nitish Kumar

हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश की बढ़ाई गई सुरक्षा

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version