• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, पंजाब, लखनऊ
0
heavy rain

heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश मानसून की एंट्री के साथ अधिकतर राज्‍यों में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को न सिर्फ गर्मी और उमस से राहत मिली है बल्कि मौसम सुहाना हो गया है।

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तराखंड में अगले 4-5 दिन तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट, तो बादल फटने से भारी नुकसान झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

यही नहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली और यूपी समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

करीब 15 दिन की देरी के बाद राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जबकि अगले छह दिन तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि दिल्‍ली में इस बार मानसून सीजन की पहली बारिश मंगलवार को हुई थी। वहीं, बुधवार को भी कई जगह भारी बारिश ने दिल्‍ली के मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि बारिश की वजह से दिल्‍ली के कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया।

जीका वायरस को लेकर यूपी में जारी हुआ अलर्ट, लक्षण दिखते ही जांच के आदेश

यूपी के कई इलाकों में बारिश का अनुमान

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार से उत्‍तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बलिया, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यही नहीं, हरियाणा और पंजाब को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार-पांच दिन तक दोनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 36 घंटे में हरियाणा के करनाल में 263 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे वहां अधिकतम तापमान नौ डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

Tags: mansoon newsWeather updates
Previous Post

हर्षवर्धन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा अफेयर कही ये बड़ी बात

Next Post

PM मोदी पहुंचे वाराणसी, 1475 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

झोटा हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, 7 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी ने किया स्वागत

PM मोदी पहुंचे वाराणसी, 1475 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Idli

रविवार को उठाए रवा इडली के नाश्ते का लुत्फ़, देखें रेसिपी

08/02/2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर का रेट

11/10/2020
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

सरकार अपनी बात पर अड़ी तो बैठक से 15 मिनट में आएंगे बाहर : राकेश टिकैत

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version